फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Science Student got fire during practical at science lab.

साइंस लैब में प्रैक्टिकल करते वक्त झुलसा छात्र, अस्पताल में भर्ती

Sat, 30 Jul 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 30 Jul 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
Science Student got fire during practical at science lab.

हिमाचल के राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शुक्रवार को विज्ञान प्रयोगशाला में एक छात्र के झुलसने का मामला सामने आया है। छात्र को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुल्लू कॉलेज की साइंस प्रयोगशाला में बीएससी पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी रोज की तरह प्रेक्टिकल कर रहे थे। पांच-पांच छात्रों के बनाए गए ग्रुप में छात्र काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक जार में रखे केमिकल ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


इससे देखकर छात्र घबरा गया। इस दौरान एक छात्र के गले के नीचे छाती का कुछ हिस्सा जल गया। हालांकि छात्र को लगी अगा बुझाने में साथी छात्रों ने भी मदद की, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से झुलसने के बाद कुल्लू कॉलेज से छात्र को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे दाखिल कर दिया। छात्र की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। हालांकि कुछ छात्रों का कहना है कि इसमें कहीं न कहीं कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही नजर आ रही है।


कॉलेज में इस प्रकार की घटना होने के लिए कॉलेज प्रबंधन जिम्मेवार है। इस मामले को लेकर एसपी पदम चंद ने कहा कि कुल्लू कॉलेज की साइंस लैब में छात्र के झुलसने का मामला आया है। पुलिस इस संबंध में छात्रों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed