फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Science fair in sarswati school.

बच्चों ने मॉडलों के जरिये खोले विज्ञान के रहस्य

Wed, 08 Oct 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Oct 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
Science fair in sarswati school.

सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि परिसर विकासनगर में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले में बच्चों ने विभिन्न मॉडलों के जरिये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन


मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे विधायक सुरेश भारद्वाज ने छात्रों से कहा कि हमें सूचना तकनीकी का प्रयोग सही कामों के लिए करें तभी विश्व का कल्याण होगा। उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्यालय को 15 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन


जिला स्तर पर हो रहे इस विज्ञान मेले में शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग के 175 विज्ञान तथा गणित विषयों के मॉडल बाल वैज्ञानिकों ने बनाए हैं।

बारहवीं कक्षा के हरीश जॉंगड़ा ने स्मार्ट कार, सौरभ शर्मा ने बिजली उत्पादन, और दसवीं के गौरव गौतम ने आपदा प्रबंधन पर मॉडल बनाया है।

प्रधानाचार्य महावीर वर्मा, प्रांत विज्ञान प्रमुख दिलाराम, प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरिराम और प्रो. केसी शर्मा सहित स्थानीय नागरिकों ने भी बच्चों द्वारा बनाए मॉडलों को निहारा तथा बच्चों की जमकर प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed