फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   schools won in sports

Shimla News: खेलकूद प्रतियोगिता में पोर्टमोर ओवरऑल चैंपियन, मेजबान पाहल बना उपविजेता

Wed, 09 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
schools won in sports
प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 220 छात्रों ने लिया भाग, विभिन्न खेलों में छात्रा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल में अंडर-14 गर्ल्स जोनल टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा पाहल स्कूल ओवरऑल उप विजेता बना है। प्रतियोगिता में शिमला जोन के 15 स्कूलों की करीब 220 छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह में टुटू ब्लॉक अध्यक्ष जीत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भाषण प्रतियोगिता में पाहल ने पहला और बमोत ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल गायन में पोर्टमोर प्रथम तथा टोलिबाग द्वितीय रहा। समूहगान में टुटू ने पहला और पोर्टमोर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में पोर्टमोर प्रथम और टुटू द्वितीय स्थान पर रहा। एकांकी में बमोत ने प्रथम तथा कोहबाग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में कोहबाग विजेता और शोघी उपविजेता रहा। कबड्डी में पोर्टमोर ने पहला तथा माउंट शिवालिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो में जीएसएसएस कायना प्रथम और पोर्टमोर द्वितीय रहा। बैडमिंटन में पोर्टमोर प्रथम, जबकि शोघी दूसरे स्थान पर रहा। योग में टुटू प्रथम और कायना द्वितीय रहा। शतरंज में पोर्टमोर ने पहला तथा शोघी ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूडो में पोर्टमोर विजेता और अन्नाडेल उपविजेता रहा। लोकगीत में भी पोर्टमोर ने प्रथम स्थान हासिल किया। पाहल दूसरे स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में भी पोर्टमोर ने पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य नीना राठौर ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed