फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   schools vacation extended till 17 february in kullu due to heavy snowfall warning in himachal

हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी, तीन जिलों में 17 तक बंद रहेंगे स्कूल

Wed, 13 Feb 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Feb 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
schools vacation extended till 17 february in kullu due to heavy snowfall warning in himachal

रोहतांग समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर बाद मौसम बदलने से रोहतांग दर्रा के अलावा लाहौल और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे हालांकि हल्की धूप भी खिली।

विज्ञापन


14 फरवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की चेतावनी है। प्रदेश में 18 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हिमखंड गिरने का खतरा है। सरकार ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए कुल्लू, मंडी और चंबा जिला प्रशासन ने 17 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन

307 सड़कें बंद

schools vacation extended till 17 february in kullu due to heavy snowfall warning in himachal

शिमला जिले में बुधवार से शीतकालीन स्कूल खुल जाएंगे। जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए 11 और 12 फरवरी की छुट्टी घोषित की थी। प्रदेश में मंगलवार तक 307 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं।

कई क्षेत्रों का संपर्क  पांच दिनों से कटा है। बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कुल्लू जिले के कई इलाकों में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं ठप हैं।

चंबा जिले में बर्फबारी के बाद से लेकर अब तक करीब 50 संपर्क मार्ग और करीब 840 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं। भरमौर और पांगी के लिए आमजन के लिए हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई है। 

सात डिग्री रिकॉर्ड हुआ शिमला में न्यूनतम पारा

schools vacation extended till 17 february in kullu due to heavy snowfall warning in himachal

राजधानी शिमला में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकार्ड हुआ। इस साल में अभी तक यह सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। सुंदरनगर में 6.6, भुंतर में 5.4, धर्मशाला में 5.4, ऊना में 8.6, सोलन में 5.2, कांगड़ा में 7.8, मंडी में 7.1, केलांग में माइनस 9.6, कल्पा में माइनस 3.0 और मनाली में 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 

बिजली बोर्ड के निदेशक (परिचालन) वीपी सिंह ने बताया कि चंबा जिला में मुख्य रूप से 33 केवी चंबा-भरमौर संचार लाइन को भारी क्षति पहुंची है। बहाली के प्रयास जारी हैं। उत्तर जोन धर्मशाला के 52 विद्युत वितरण ट्रांसफार्मरों, दक्षिण जोन शिमला के 7 विद्युत वितरण ट्रांसफार्मरों और केंद्रीय जोन मंडी के 185 विद्युत वितरण ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया गया है। केलांग और इसके साथ वाले क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है। शिमला जिले के कुपवी में अधिकतर क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed