फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School Vacation Schedule: Now monsoon break in summer closing schools of himachal from June 22

School Vacation Schedule: अब 22 जून से होंगी हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में बरसात की छुट्टियां, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए संशोधित आदेश

Mon, 20 Jun 2022 05:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jun 2022 05:48 PM IST
सार

 ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिन की छुट्टियां होंगी।मंगलवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
School Vacation Schedule: Now monsoon break in summer closing schools of himachal from June 22
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में बरसात की छुट्टियां अब 21 जून के बजाय 22 जून से होंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय को देरी से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की याद आई है। लिहाजा, सोमवार को निदेशालय ने बरसात की छुट्टियों का संशोधित आदेश जारी किया है। इन स्कूलों में 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिन की छुट्टियां होंगी।मंगलवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। बीते दिनों बरसात की छुट्टियों का शेड्यूल जारी करते हुए निदेशालय ने योग दिवस के आयोजन को भुला दिया था। 21 जून से 28 जुलाई तक छुट्टियां दी गई थीं। सोशल मीडिया पर फजीहत होने के बाद सोमवार को दफ्तर खुलते ही शिक्षा निदेशालय ने छुट्टियों का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया। योग दिवस के अलावा 21 जून को निर्धारित अन्य गतिविधियां भी स्कूलों में होंगी। 

विज्ञापन


 यहां जानें पूरे साल की छुट्टियों का शेड्यूल
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों शिक्षा निदेशालय ने  ग्रीष्मकालीन स्कूलों की बरसात और सर्दियों की छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव किया था। इस बार छुट्टियों की कुल संख्या 38 ही रखी गई है। सर्दियों की छुट्टियों में बदलाव करते हुए जनवरी के पहले सप्ताह की जगह अब लोहड़ी के दौरान छह दिन का अवकाश देने का निर्णय लिया गया है। पहले 21 जून से 28 जुलाई तक 38 दिन की बरसात की छुट्टियां देने का फैसला लिया गया था। लेकिन सोमवार को जारी शुद्धिपत्र के अनुसार अब बरसात की  छुट्टियां 22 जून से 29 जुलाई होंगी। दिवाली से दो दिन पहले और दो दिन बाद चार छुट्टियां होंगी। लोहड़ी से दो दिन पहले और तीन दिन बाद तक छह छुट्टियां रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed