{"_id":"b374741f9c2c3c83e9f675219e78027b","slug":"school-uniform-for-govt-school-students-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा सात लाख विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी मिलना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा सात लाख विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी मिलना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले सवा सात लाख छात्र-छात्राओं को मुफ्त वर्दी का वितरण शुरू हो गया है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों और शीतकालीन स्कूलों में वर्दी की सप्लाई पहुंच गई है। राज्य सरकार की महात्मा गांधी वर्दी योजना के तहत पहली से दसवीं कक्षा के हर विद्यार्थी को इस साल वर्दी के दो सेट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लड़कों को पैंट-कमीज और लड़कियों को सलवार-कमीज का कपड़ा मुहैया करवाया जाएगा। वर्दी के प्रति सेट के साथ 100 रुपये सिलाई का खर्च भी दिया जाएगा। हर छात्र को कुल 200 रुपये सिलाई खर्च दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने उपनिदेशकों को सिलाई खर्च के लिए कुल 14 करोड़ का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र काजा, केलांग, किन्नौर, पांगी, भरमौर, चंबा, छौहारा, चिड़गांव, डोडराक्वार, ठियोग के देहा, नालागढ़ के रामशहर, कसुम्पटी के दूरदराज वाले क्षेत्रों में वर्दी की सप्लाई पहुंच गई है। कई स्कूलों में वितरण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कई स्कूलों में निशुल्क वर्दी का वितरण शुरू कर दिया है। जनजातीय क्षेत्रों और शीतकालीन स्कूलों में पहले वर्दी दी जाएगी। इसके बाद ग्रीष्मकालीन स्कूलों में वितरण होगा। एक से डेढ़ माह के बीच सभी स्कूलों में वितरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -आशीष कोहली, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा (अतिरिक्त कार्यभार)
राज्य सरकार ने महाराष्ट्र की कंपनी को 35 करोड़ रुपये में वर्दी आवंटन का टेंडर दिया है। खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से टेंडर कर कंपनी का चयन किया गया। तीन बार टेंडर होने के चलते वर्दी देने में इस साल देरी हुई है। इसके चलते ही सरकार ने इस साल एक साथ वर्दी के दो सेट देने का फैसला लिया है।