फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school student jump from bus, one died

स्कूली छात्रों ने बस से लगाई छलांग, एक की मौत

Sat, 08 Nov 2014 09:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 08 Nov 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
school student jump from bus,  one died

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर नैनादेवी में लुधियाना के एक निजी स्कूल के बच्चों से भरी एक बस से दो बच्चों ने दुर्घटना के डर से अचानक छलांग लगा दी।

विज्ञापन


इससे बस के टायर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए आनंदपुर साहिब ले जाया गया है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लुधियाना के एक निजी स्कूल के बच्चे नयनादेवी के टुअर पर आए थे। देवी के दर्शन करने के बाद वापस जाते समय घवांडल के समीप अचानक बस नंबर पीबी-03आरा-2725 अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से बचने के लिए दोनों ने लगाई छलांग

school student jump from bus,  one died

गाड़ी की ब्रेक नहीं लगने के कारण बस के अनियंत्रित होने के बाद बच्चे डर गए। अचानक दो छात्रों ने बस से छलांग लगा दी। इससे एक छात्र और एक छात्रा बुरी तरह से घायल हो गए। बस घवांडल से करीब एक किलोमीटर आगे रुक गई।

हादसे में घायल दोनों छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल में ले जाया गया। यहां पर लड़के को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि लड़की प्रीति आहुजा को गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने आनंदपुर साहिब के लिए रेफर कर दिया।

जहां उसकी मौत हो गई। 15 वर्षीय प्रीति आहुजा ओसवाल विद्या मंदिर लुधियाना में जमा एक की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही नयनादेवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

डीएसपी नयनादेवी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि चालक परमजीत के  खिलाफ भादंसं की धारा 279 और 304 एक के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed