फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School Education Board: Yoga in the morning, speech in the afternoon and children will decorate the school premises in the evening

स्कूल शिक्षा बोर्ड: सुबह योग, दोपहर में भाषण और शाम को स्कूल परिसर संवारेंगे बच्चे

Sun, 08 May 2022 12:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 08 May 2022 12:15 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने हर माह के चौथे शनिवार को बच्चों के लिए बस्ता रहित दिवस यानी बैग फ्री डे घोषित किया है। लेकिन, इस दौरान क्या-क्या गतिविधियां करवाई जानी हैं, इस पर स्थिति साफ नहीं थी। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गतिविधियों का शेड्यूल बना दिया है।

विज्ञापन
School Education Board: Yoga in the morning, speech in the afternoon and children will decorate the school premises in the evening
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बैग फ्री डे घोषित किया गया माह का चौथा शनिवार बच्चों का व्यक्तित्व निखारेगा। इस दिन पांच सत्रों में बच्चों की अलग-अलग गतिवधियां करवानी होंगी। खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करना होगा। बैग फ्री डे के दौरान स्कूलों में किस सत्र में कौन सी गतिविधियां करवाई जाएगी, इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने हर माह के चौथे शनिवार को बच्चों के लिए बस्ता रहित दिवस यानी बैग फ्री डे घोषित किया है। लेकिन, इस दौरान क्या-क्या गतिविधियां करवाई जानी हैं, इस पर स्थिति साफ नहीं थी। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गतिविधियों का शेड्यूल बना दिया है। इसके मुताबिक सुबह नौ बजे से लेकर दस बजे तक प्रार्थना सभा होगी।

विज्ञापन


इस दौरान सामूहिक शारीरिक व्यायाम, योग और एरोबिक्स, डंबल, लेजियम और सूर्य नमस्कार आदि क्रियाएं करवाई जाएंगी। 10.15 बजे से लेकर 12.20 बजे तक सदनों में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें भाषण प्रतियोगिता, देशभक्ति गान (एकल), देशभक्ति गान (सामूहिक), नारा लेखन, निबंध लेखन, कविता पाठ, सुलेख, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, एकल नाटक, श्रुतलेख, व्यर्थ पदार्थों की उपयोगिता, मेहंदी/रंगोली प्रतियोगिता करवाई जाएगी और कौशल विकास मसल रेडियो अथवा टॉर्च की संरचना के बारे में बताया जाएगा। 
विज्ञापन


दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे तक भाषण में अध्यापक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, गांव के प्रधान और रिसोर्सपर्सन को शामिल किया जा सकेगा। इस दौरान जीवन रक्षा कौशल, स्वास्थ्य, जागो ग्राहक जागो, आपदा प्रबंधन, व्यवसाय परामर्श, नशा नाश का द्वार, एड्स और किसी भी ज्वलंत मुद्दे की जानकारी देना शामिल किया गया है। डेढ़ बजे से लेकर ढाई बजे तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथलेटिक, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन, बास्केटबाल, कुश्ती के अलावा कोई भी मजेदार व स्थानीय खेल को शामिल करना होगा। वहीं ढाई बजे से लेकर तीन बजे तक के सत्र को सौंदर्यीकरण के लिए बांटा गया है। इस दौरान छात्रों को कक्षा कक्ष, गमले व क्यारियां की साफ-सफाई करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बैग फ्री डे के दौरान की जाने वाली गतिविधियों का शेड्यूल बनाया है। इसमें बच्चों का व्यक्तित्व विकास किया जाएगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed