फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School Education Board: apply for teacher eligibility test till June 13

स्कूल शिक्षा बोर्ड: अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 13 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Tue, 08 Jun 2021 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Jun 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
School Education Board: apply for teacher eligibility test till June 13
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जून तक किए जा सकते हैं। आठ विषयों (जेबीटी, टीजीटी (आर्ट्स/मेडिकल/नॉन मेडिकल), एलटी, शास्त्री, पंजाबी व उर्दू की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मई से शुरू हुई थी। ऐसे में बिना विलंब परीक्षा शुल्क आवेदन करने का मौका 13 जून तक है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अगर कोई परीक्षार्थी निर्धारित तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन अप्लाई नहीं करता है तो ऐसे परीक्षार्थी 14 जून से 18 जून तक विलंब शुल्क के साथ अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अप्लाई करते समय अगर किसी परीक्षार्थी से उसके भरे गए विवरणों में त्रुटि हुई होगी तो ऐसे परीक्षार्थी 19 जून से 21 जून तक स्वयं ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को कैटेगरी व सब कैटेगरी में ऑनलाइन शुद्धि करने की अनुमति नहीं हैं, क्योंकि इसमें एप्लीकेशन फीस प्रभावित होती है। अगर किसी अभ्यर्थी को कैटेगरी व सब कैटेगरी में शुद्धि करवानी हो तो वह बोर्ड कार्यालय में निर्धारित तिथियों के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन विवरणों में ऑनलाइन शुद्धि के लिए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया है, उन विवरणों में किसी भी प्रकार के पत्राचार व ई-मेल पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed