फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School bus collided with wall uncontrollably in Arki, Solan, injuries to 24 children

Road Accident: सोलन में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई स्कूल बस, 24 बच्चों को आईं चोटें

Sat, 27 Aug 2022 07:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Aug 2022 07:17 PM IST
सार

सोलन जिले में बागा-कंधर मार्ग पर पाथा गांव में बच्चों को लेकर जा रही सीमेंट कंपनी की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 24 विद्यार्थियों को चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
School bus collided with wall uncontrollably in Arki, Solan, injuries to 24 children
अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई स्कूल बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बागा-कंधर मार्ग पर पाथा गांव में बच्चों को लेकर जा रही सीमेंट कंपनी की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 24 विद्यार्थियों को चोटें आई हैं। सभी घायल बच्चों को तुरंत स्थानीय अल्ट्राटेक अस्पताल ले जाया गया। यहां 18 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि छह को टेस्ट करवाने के लिए अर्की अस्पताल रेफर किया गया। यहां टेस्ट के बाद चार बच्चों को छुट्टी दे दी गई जबकि दो छात्राओं को सीटी स्कैन के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। हादसा शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। सीमेंट कंपनी की यह बस बच्चों को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंधर जा रही थी। जैसे ही बस पाथा गांव के समीप पहुंची तो चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। चालक ने तुरंत बस को पहाड़ी की तरफ मार दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस की शाफ्ट टूटने से हादसा हुआ है। हालांकि, अभी यह जांच का विषय है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इस हादसे में विशाल कुमार (15) निवासी गांव पडयार कंधर, स्नेहा कुमारी (14) गांव बाघा, खुशबू (16) निवासी बाघा, शीतल कुमारी (14) निवासी बाघा, तन्नू ठाकुर (13) निवासी बाघा, मीनाक्षी कुमारी (16) निवासी बाघा को ज्यादा चोटें लगी हैं। खुशबू और शीतल को सीटी स्कैन के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।
विज्ञापन


पुरानी बस होने की वजह से हुआ हादसा
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि कंपनी कि जो दो बसें बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए लगी हैं, वह बहुत पुरानी हैं। परिजन पहले भी पुरानी बसें होने की शिकायत कर चुके हैं। इन बसों को बदलने के बारे में कंपनी को कहा गया था, मगर यह नहीं बदली गईं, जिससे यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों को अब नई बसों को लाने के लिए कह दिया गया है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed