{"_id":"626f7bd190e4f544d010ba12","slug":"scholarship-will-come-directly-in-the-account-of-eligible-students-directorate-of-education-sought-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सीधे पात्र विद्यार्थियों के खाते में आएगी छात्रवृत्ति, शिक्षा निदेशालय ने मांगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सीधे पात्र विद्यार्थियों के खाते में आएगी छात्रवृत्ति, शिक्षा निदेशालय ने मांगी सूची
Mon, 02 May 2022 12:06 PM IST
Krishan Singh
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 May 2022 12:06 PM IST
सार
शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा उपनिदेशकों से पात्र विद्यार्थियों की सूची मांगी है। छात्रवृत्ति के लिए वर्ष 2019-20 के 523 विद्यार्थी पात्र हैं।
विज्ञापन
स्कॉलरशिप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार की ओर से ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाने वाली प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप अब सीधे पात्र विद्यार्थियों के खाते में आएगी। कोरोना के कारण दो वर्ष तक जिला हमीरपुर के 1,282 विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति नहीं मिली है। शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा उपनिदेशकों से पात्र विद्यार्थियों की सूची मांगी है। छात्रवृत्ति के लिए वर्ष 2019-20 के 523 विद्यार्थी पात्र हैं। इन्हें यह छात्रवृत्ति नहीं मिली है, जबकि 2021-22 के 759 विद्यार्थियों को भी यह स्कॉलरशिप नहीं मिली है।
विज्ञापन
पात्र विद्यार्थी अब बड़ी कक्षाओं में पहुंच चुके हैं। यह छात्रवृत्ति ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग की ओर से पढ़ाई के लिए दी जाती है। सत्र 2022-23 में छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थियों के खाते में डाली जाएगी। पहले यह जिला शिक्षा विभाग के पास आती थी। एक विद्यार्थी को 1,200 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। उधर, उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि दो वर्षों से छात्रवृत्ति राशि लंबित थी। इससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षा निदेशालय को बच्चों की सूची भेजी गई है। जल्द विद्यार्थी छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन