फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Scholarship scam: Chargesheet against 12 including six officers of Education Department

छात्रवृत्ति घोटाला: शिक्षा विभाग के छह अफसरों समेत 12 के खिलाफ चार्जशीट

Tue, 31 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Scholarship scam: Chargesheet against 12 including six officers of Education Department
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में 250 करोड़ से ज्यादा के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में शिक्षा विभाग की तत्कालीन सहायक निदेशक, पांच अधीक्षकों समेत 12 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। ऊना के केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में छात्रवृत्ति के नाम पर हुए इस घोटाले में सीबीआई ने संस्थान के दो मालिकों, ऑफिशियल प्रिंसिपल और दो अन्य को भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में सात मई 2019 को प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद जांच शुरू की थी। मामले की जांच शुरू होने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रदेश समेत देश के 22 संस्थानों में दबिश देकर जांच शुरू की थी। मगर मामले का दायरा बड़ा होने के कारण जांच एजेंसी ने एक-एक संस्थान के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। 
विज्ञापन


राज्टा समेत इन्हें किया चार्जशीट
शिक्षा विभाग के अधीक्षक ग्रेड-2 अरविंद राज्टा, सहायक निदेशक, डीडीओ माला मेहता, अधीक्षक ग्रेड-1 श्रीराम शर्मा, सुरिंद्र मोहन कंवर, अशोक कुमार, विरेंद्र कुमार शामिल हैं। इसके अलावा केसी ग्रुप ऑफ पंडोगा की तत्कालीन कैंपस डायरेक्टर सरोज शर्मा, बीडी संधू, तत्कालीन वाइस चेयरमैन हितेश गांधी, चेयरमैन/मालिक प्रेमपाल गांधी, ऑफिशियल प्रिंसिपल किरण चौधरी, हैड कैशियर सुरिंद्र पाल सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नवांशहर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed