फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Scholarship scam: CBI again raids in Una, inquired with students

250 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की ऊना में फिर दबिश, विद्यार्थियों से पूछताछ

Wed, 05 Feb 2020 05:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Feb 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Scholarship scam: CBI again raids in Una, inquired with students
ऊना में सीबीआई की दबिश - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के बहुचर्चित 250 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को फिर से जिला ऊना में दबिश दी। एक विश्राम गृह में सीबीआई की टीम ने ऊना के नाइलेट इंस्टीट्यूट के कई विद्यार्थियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


इस दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि उनको संस्थान प्रबंधकों ने गुमराह किया है। सीबीआई के डीएसपी बलबीर शर्मा की अगुवाई में टीम ने जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ है कि जिले में एक तीन कमरों में चल रहे शिक्षण संस्थान में इंजीनियरिंग की डिग्री भी करवाई जा रही थी।
विज्ञापन


कुछ ऐसे भी विद्यार्थी भी हैं, जिन्हें मालूम ही नहीं कि वे इंजीनियर तक बन चुके हैं। यह सब खेल सरकार की ओर से विशेष जाति वर्ग को मिलने वाली केंद्र की छात्रवृत्ति को हड़पने के लिए हो रहा था। यहां तक की इंजीनियर बन चुके विद्यार्थियों को उनके सिलेबस तक की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने कुछ विद्यार्थियों के ब्यान भी कलमबद्ध किए। इसी शिक्षण संस्थान के तार नाहन से भी जुड़े थे, जिसमें खुलासा हुआ था कि ऊना के कुछ युवकों को नाहन में विद्यार्थी बताकर छात्रवृत्ति हड़पी गई है।

 

बिना एडमिशन नाहन स्थित संस्थान में अध्ययनरत दिखाए छात्र

जांच के दौरान कुछ दस्तावेजों के फर्जी होने की बात भी सामने आई है। जांच में युवकों की बिना जानकारी के बैंक खाते खुलवाने का भी खुलासा हुआ है। इस संस्थान की ऊना सहित प्रदेश भर में आठ शाखाएं हैं और ऊना की शाखा पहले से ही जांच के दायरे में है।

ऊना के विद्यार्थियों को न केवल नाहन स्थित शाखा में अध्ययनरत दिखाया गया, बल्कि अब इस फर्जीवाड़े में कुछ दस्तावेज भी सीबीआई को फर्जी प्रतीत हुए और उन्हें जांच के दायरे में लाया गया है।

सीबीआई ने ऊना में विद्यार्थियों से नाहन में एडमिशन लेने के बारे में भी पूछा तो विद्यार्थियों ने बताया कि नाहन में उन्होंने कभी एडमिशन नहीं ली। ऐसे में अब ऊना और नाहन के शिक्षण संस्थानों पर शिकंजा कस सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed