{"_id":"611a66098ebc3e42ef71f7d6","slug":"scholarship-scam-16-institutions-will-be-investigated-simultaneously-cbi-formed-four-teams-dsp-will-lead","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: 16 संस्थानों की एक साथ जांच करेगी सीबीआई, चार टीमें बनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: 16 संस्थानों की एक साथ जांच करेगी सीबीआई, चार टीमें बनाईं
Tue, 17 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Aug 2021 05:00 AM IST
सार
सीबीआई ने शिक्षा निदेशालय से सभी 16 संस्थानों का रिकॉर्ड तलब किया है। इसमें संस्थानों को जारी की गई राशि की जानकारी दस्तावेजों सहित मांगी गई है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
265 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में अब सीबीआई 16 संस्थानों की एक साथ जांच करेगी। सीबीआई ने इसके लिए चार टीमें बनाई हैं। अभी तक 11 संस्थानों की जांच पूरी हो चुकी है। इन मामलों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी अदालत के समक्ष पेश की जा चुकी है। अभी तक की जांच के बाद शिक्षा निदेशालय के कई अफसरों समेत संस्थानों के प्रबंधक नप चुके हैं।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि किस तरह से शिक्षा विभाग के अधिकारियों, बैंक अफसरों और संस्थानों की मिलीभगत से विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि हड़प ली गई। खुलासा हुआ है कि कुल 27 संस्थानों ने वर्ष 2013 से 2016 के बीच करीब 265 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि हड़पी है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले में आरोपियों की संपत्ति की जांच कर रहा है। सीबीआई शिक्षा निदेशालयों के अधिकारियों समेत घपले से जुड़े संस्थानों के प्रबंधकों की संपत्तियों के दस्तावेज ईडी को सौंप चुकी है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय से रिकॉर्ड तलब
सीबीआई ने शिक्षा निदेशालय से सभी 16 संस्थानों का रिकॉर्ड तलब किया है। इसमें संस्थानों को जारी की गई राशि की जानकारी दस्तावेजों सहित मांगी गई है। सीबीआई ने संस्थानों के माध्यम से जिन विद्यार्थियों के नाम पर छात्रवृत्ति घोटाला किया गया है, उनका पूरा ब्योरा भी मांगा है। शिक्षा निदेशालय को एचपीई-पास से सभी विद्यार्थियों की जानकारी मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन