फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Schedule for UG admission in Sardar Patel University will be fixed, from this day you will be able to apply online

SPU Mandi: सरदार पटेल विवि में यूजी में दाखिले का शेड्यूल तय, इस दिन से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 03 Jul 2022 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Jul 2022 07:24 PM IST
सार

महाविद्यालय में इस बार दाखिले प्रवेश की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसका अधिक लाभ दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा। यूजी के प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई को शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
Schedule for UG admission in Sardar Patel University will be fixed, from this day you will be able to apply online
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी - फोटो : svpcumandi.ac.in

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विवि मंडी ने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस विवि में आने वाले 144 महाविद्यालयों में 11 जुलाई से 20 जुलाई तक विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन होंगे। 21 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट घोषित होगी। एक अगस्त से नए सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी। महाविद्यालय में इस बार दाखिले प्रवेश की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसका अधिक लाभ दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा। यूजी के प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई को शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


22 जुलाई से 25 जुलाई तक विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करवाएंगे। 26 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसी बीच विद्यार्थियों के दस्तावेजों की भी जांच होगी। बता दें कि एसपीयू अभी तक पूरी तरह से स्थापित नहीं हुआ है। कॉलेेजों में नए सत्र के दाखिलों को 11 जुलाई से शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि फिलहाल दाखिला प्रक्रिया में एचपीयू को ही फॉलो किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दाखिलों के लिए जोगिंद्रनगर कॉलेज तैयार
राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में 10 जुलाई से पहले प्रोस्पेक्टस अपलोड़ करने की तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 11 जुलाई से ऑनलाइन दाखिले शुरू हो जाएंगे। 20 जुलाई तक दस्तावेज जमा होने के बाद 22 से 25 जुलाई तक विद्यार्थियों की फीस ऑनलाइन ली जाएगी। महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि विद्यार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ मोबाइल नंबर के अलावा रिहायशी पते की जानकारी भी ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस के अनुरूप दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed