फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Schedule for typing test for 239 posts of Panchayat Secretary Recruitment released

Panchayat Secretary Recruitment: पंचायत सचिवों के 239 पदों की भर्ती के लिए टंकण परीक्षा का शेड्यूल जारी

Wed, 06 Jul 2022 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Jul 2022 06:30 PM IST
सार

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक रुग्वेद ठाकुर ने बताया कि सरकार ने हाल ही में 389 पंचायत सचिवों के पदों का सृजन किया है। इन पदों को शीघ्र भरने के लिए विभाग तत्परता से कार्य किया जा रहा है ताकि रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जा सके। 

विज्ञापन
Schedule for typing test for 239 posts of Panchayat Secretary Recruitment released
पंचायत सचिव भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिवों के 239 पदों को भरने के लिए 20 से 22 जुलाई तक टाइपिंग टेस्ट करवाया जाएगा। विभाग की ओर से मेरिट सूची मिलने के बाद तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने टेस्ट की तिथियां तय कर दी हैं। तीन दिन तक यह प्रक्रिया चलेगी। टाइपिंग टेस्ट के बाद चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को विभाग पंचायत सचिवों के पद पर नियुक्ति दे देगा। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के माध्यम से पंचायत सचिवों के 239 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा करवाई थी। करीब 27,000 हजार अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी है। 

विज्ञापन


इस परीक्षा का पूरा रिकॉर्ड लंबे समय तक विश्वविद्यालय प्रशासन के पास पड़ा रहा। इसके बाद विवि प्रशासन ने पंचायती राज विभाग से परीक्षा का पूरा रिकॉर्ड लेने के लिए कहा था। संबधित विभाग के पास टाइप टेस्ट कराने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण यह मामला सरकार से उठाया गया कि टाइप टेस्ट की व्यवस्था हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड से करवाई जाए। बोर्ड ने टाइप टेस्ट करवाने को हामी भरी तो विभाग ने लिखित परीक्षा का पूरा रिकॉर्ड मंगाकर मेरिट लिस्ट तैयार करबोर्ड को भेज दी थी। अब बोर्ड ने इसकी तिथियां तय कर दी हैं। 
विज्ञापन


एक पद के लिए भेजे तीन नाम
पंचायत सचिव के एक पद के लिए तीन अभ्यर्थियों के नाम टेस्ट देने के लिए भेजे गए हैं। पंचायत सचिव के कुल 239 पदों को भरा जाना है। इन अभ्यर्थियों में जोे टाइपिंग टेस्ट पास करेंगे, उनको पंचायत सचिव पदों पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत सचिवों के 239 पद भरने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 20 से 22 जुलाई को टंकण परीक्षा की तिथियां निर्धारित की हैं। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पंचायत सचिव को नियुक्ति दे दी जाएगी। पंचायतों में तकनीकी सहायकों के नव सृजित 124 और पहले से ही रिक्त 40 पदों की भर्ती प्रक्रिया एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी शीघ्र आरंभ की जाएगी। -रुग्वेद ठाकुर, निदेशक, पंचायती राज विभाग। 
 

पंचायतों के प्रमाण पत्र अब एडीसी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाएंगे

 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक रुग्वेद ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायतों का कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए यह कदम उठाया गया है। ग्रामीण जनता को विभिन्न प्रमाण पत्रों जैसे जन्म मृत्यु, विवाह, बीपीएल और अन्य पंचायत रिकॉर्ड की प्रतिलिपियां प्रदान करने के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्तों (एडीसी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को निर्देश जारी किए हैं।

 जिला परिषद कैडर के पंचायत सचिवों की हड़ताल को देखते हुए पंचायत सचिवों का कार्यभार ग्राम रोजगार सेवकों, 10वीं पास या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाली सिलाई अध्यापिकाओं और पंचायत चौकीदारों को तुरंत प्रभाव से सौंपा जाए।  जिले में इस संबंध में आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। सरकार हड़ताली कर्मचारियों की वजह से उत्पन्न हो रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए कारगर कदम उठा रही है ताकि ग्रामीण जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed