फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SCERT Solan: Syllabus of first and second class changed in Himachal, students will study the syllabus under th

SCERT Solan: हिमाचल में पहली और दूसरी कक्षा का पाठ्यक्रम बदला, नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ेंगे विद्यार्थी

Thu, 04 Apr 2024 10:24 AM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 10:24 AM IST
सार

एससीईआरटी सोलन ने वर्ष 2019 के बाद पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। कोरोना काल के दौरान एससीईआरटी सोलन ने पाठ्यक्रम से कुछ पाठों को हटाया था। 

विज्ञापन
SCERT Solan: Syllabus of first and second class changed in Himachal, students will study the syllabus under th
नई शिक्षा नीति - फोटो : Social Media

विस्तार

 शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रदेशभर के स्कूलों में दाखिल पहली और दूसरी कक्षा के नौनिहाल नया पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। एससीईआरटी सोलन ने वर्ष 2019 के बाद पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। कोरोना काल के दौरान एससीईआरटी सोलन ने पाठ्यक्रम से कुछ पाठों को हटाया था। अब नई शिक्षा नीति 2020 के बाद अब पाठ्यक्रम को पूरा बदल दिया गया है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी न हो। तीन साल पहले एससीईआरटी सोलन की ओर से बदले गए पाठ्यक्रम को केंद्रीय स्कूलों में ट्रायल के तौर पढ़ाया जा रहा था लेकिन अब प्रदेशभर के स्कूलों में विद्यार्थी नए नई शिक्षा नीति के तहत बदले पाठ्यक्रम को ही पढ़ेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला प्रदेश शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद सोलन की ओर से तैयार पुस्तकों को उनकी अनुमति के बाद मुद्रित करवाता है। पाठ्यक्रम में पहले दोनों कक्षाओं को अंग्रेजी माध्यम में पर्यावरण विज्ञान (ईवीएस) पढ़ाया जाता था। नए पाठ्यक्रम में पर्यावरण विज्ञान विषय को हटा दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम को शुरू करने पर स्कूलों में गणित विषय को विद्यार्थी हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से पढ़ सकेंगे। स्कूलों में दाखिला लेने के बाद दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी नया पाठ्यक्रम पढ़ेंगे।
विज्ञापन



एससीईआरटी सोलन की ओर से पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। पाठ्यक्रम के बदलाव के बाद ही स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पुस्तकों को मुद्रित करवाया गया है।-अशोक कुमार, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कक्षा          विषय          पूर्व                            अब
पहली       अंग्रेजी        मेरी गोल्ड एक            मृदंग एक
               गणित        गणित का जादू एक      आनंदमय गणित एक
               हिंदी         रिमझिम एक               सारंगी एक
              ईवीएस      रेन ड्राप्स एक
दूसरी      अंग्रेजी        मेरी गोल्ड दो               मृदंग दो
               गणित      गणित का जादू दो        आनंदमय गणित दो
             हिंदी        रिमझिम दो                      सारंगी दो
           ईवीएस             रेन ड्राप्स दो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed