फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SCERT himachal pradesh national means cum merit scholarship exam under cctv surveillance

एससीईआरटी: इस बार सीसीटीवी की निगरानी में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 21 Feb 2022 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Feb 2022 01:36 PM IST
सार

एससीईआरटी सोलन की प्रिंसिपल डॉ. रीटा शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी केंद्रों पर सीसीटीवी के निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा पूर्ण होने के बाद इसकी फुटेज एससीईआरटी के पास जमा करवानी होगी।

विज्ञापन
SCERT himachal pradesh national means cum merit scholarship exam under cctv surveillance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 69 केंद्रों में नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएसएस) परीक्षा छह मार्च को होगी। इसका आयोजन एससीईआरटी सोलन की ओर से किया जा रहा है। इस वर्ष पहली बार सीसीटीवी की निगरानी में यह परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद रिकॉर्डिंग भी एससीईआरटी को जमा करवानी होगी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर से छह हजार 311 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए बिलासपुर में छह, चंबा पांच, हमीरपुर छह, कांगड़ा सात, किन्नौर दो, कुल्लू तीन, लाहौल-स्पीति दो, मंडी दस, शिमला दस, सिरमौर छह, ऊना चार और जिला सोलन में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोविड एसओपी के तहत परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों को हैंड सैनिटाइज करवाने के बाद ही प्रवेश करवाया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में भी सामाजिक दूरी और मास्क के साथ विद्यार्थियों को बैठाने की व्यवस्था होगी। दस से 12 बजे तक पहला पेपर होगा। दूसरे सत्र में दो से चार बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर स्कूलों के मुख्य अध्यापकों को परीक्षा अधिकारी बनाया गया है। एनएमएमएसएस प्रदेश प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी एससीआरटी की साइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विद्यार्थियों को साइट पर अपनी जन्मतिथि अंकित करनी होगी। उधर, एससीईआरटी सोलन की प्रिंसिपल डॉ. रीटा शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी केंद्रों पर सीसीटीवी के निगरानी में परीक्षा होगी। परीक्षा पूर्ण होने के बाद इसकी फुटेज एससीईआरटी के पास जमा करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed