फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   scenic view of naldehra golf course and himachali dham for tourists

हिमाचली धाम के साथ लीजिए दुनिया के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स के नजारे

Tue, 27 Jul 2021 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 27 Jul 2021 11:23 AM IST
सार

वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों की आमद के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने होटल गोल्फ ग्लेड नालदेहरा में हिमाचली बुफे की सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन
scenic view of naldehra golf course and himachali dham for tourists
नालदेहरा के एक होटल में बुफे सर्विस का आनंद उठाते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला आने वाले सैलानी अब शहर से 20 किलोमीटर दूर नालदेहरा में हिमाचली धाम के साथ दुनिया के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स के नजारे ले सकेंगे। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने नालदेहरा स्थित होटल गोल्फ ग्लेड के ओल्ड कैफे में हिमाचली बुफे सर्विस शुरू की है। हर वीकेंड पर सैलानियों को यहां परंपरागत हिमाचली व्यंजन परोसे जाएंगे। 1920 में भारत के वायसराय लार्ड कर्जन ने नालदेहरा की खूबसूरत वादियों के बीच गोल्फ कोर्स स्थापित किया था।

विज्ञापन


वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों की आमद के मद्देनजर निगम प्रबंधन ने होटल गोल्फ ग्लेड नालदेहरा में हिमाचली बुफे की सुविधा शुरू की है। होटल के प्रबंधक जेके मेहता ने बताया कि हफ्ते के सातों दिन यहां 189 रुपये में हिमाचली थाली उपलब्ध करवाई जा रही है जबकि वीकेंड पर हिमाचली बुफे में सैलानी 300 रुपये में अनलिमिटेड हिमाचली व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। बुफे में सेपू बड़ी, चना मदरा, कद्दू का खट्टा, बाथू की खीर, चावल रोटी और सलाद उपलब्ध करवाया जा रहा है। होटल गोल्फ ग्लेड नालदेहरा में बड़े लॉन भी उपलब्ध हैं जहां आने वाले दिनों में मैरिज पार्टियां भी करवाई जाएंगी। 
विज्ञापन


सैलानियों के लिए बुफे सर्विस
पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अमित कश्यप ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की अधिक आमद के चलते बुफे सर्विस की शुरूआत की गई है। बड़ी संख्या में टूरिस्ट दुनिया के सबसे पुराने गोल्फ कोर्स को देखने के लिए शिमला से नालदेहरा का रुख करते हैं। अन्य होटलों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। हिमाचली व्यंजनों को सैलानियों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed