फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Scam worth thousands of rupees involving a 'paper' tank

Shimla News: कागजी टैंक के नाम पर हजारों रुपये का घोटाला

Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Scam worth thousands of rupees involving a 'paper' tank
पुराने टैंक के नाम पर कागजों में नया दिखाकर करवा लिया भुगतान, ठियोग की एक पंचायत का मामला
विज्ञापन

जिला प्रशासन की जांच में सामने आई गड़बड़ी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ठियोग की एक पंचायत में पानी के टैंक के निर्माण के नाम पर अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने मामला संज्ञान में आते ही इसकी जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पंचायत के तत्कालीन प्रतिनिधियों ने पुराने टैंक को कागजों में नया दर्शाकर निर्माण के लिए जारी राशि का दुरुपयोग किया। जिला प्रशासन को इस संबंध में शिकायत मिली है। एडीसी शिमला के निर्देश पर गठित टीम ने शिकायत के आधार पर संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि नए टैंक के निर्माण के बजाय पहले से बने पुराने टैंक की तस्वीरों का उपयोग कर भुगतान प्राप्त किया गया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। इसके बाद प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यदि जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो मामले में संलिप्त पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले की पंचायतों में 16वें वित्त आयोग के अलावा वीबी-जी राम योजना के तहत विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाती है। इस राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन समय-समय पर औचक निरीक्षण करता है। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से भी विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। इसके बावजूद जिले और प्रदेश में समय-समय पर विकास कार्यों में अनियमितताओं के मामले सामने आते रहते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन स्थानीय लोगों से मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनकी तथ्यात्मक जांच कर रहा है। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी विकास कार्य में अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
ठियोग की एक पंचायत में पानी के टैंक के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही मामले की जांच के लिए टीम भेजी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुराने टैंक को नया दिखाकर निर्माण के लिए राशि प्राप्त की गई। मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-सचिन शर्मा, एडीसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article