फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scam in led bulb distribution: bjp

55 रुपये का एलईडी बल्ब 105 रुपये में बेच रही सरकार

Sun, 03 Apr 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 03 Apr 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
scam in led bulb distribution: bjp
एलईडी बल्ब

भाजपा ने हिमाचल सरकार पर एलईडी बल्ब बिक्री में जनता से धोखाधड़ी का आरोप लगाया। प्रदेश मीडिया प्रमुख और सचिव प्रवीण कुमार शर्मा ने बल्ब बिक्री में घोटाले का आरोप लगाया है। कहा कि केंद्र ने नए दिए जा रहे बल्बों की कीमत 55 रुपये तय की है, जबकि प्रदेश सरकार 105 रुपये में बल्ब दे रही है।

विज्ञापन


प्रति बल्ब 50 रुपये का यह अंतर किसी बड़े भ्रष्टाचार की तरफ  संकेत कर रहा है। कहा कि 18 मार्च 2015 को प्रदेश सरकार के बजट में ये बल्ब 150 रुपये की दर से उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई थी। विपक्ष का दबाव बढ़ने पर कीमत कम कर 105 रुपये प्रति बल्ब की गई। वर्तमान में ईईएसएल के नई बोली के तहत इन बल्बों को 55 रुपये की दर से खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन


कीमतों में इस अंतर से योजना में लगभग 25 करोड़ की गड़बड़ी की आशंका है। सरकार अब तक 56 लाख 28 हजार 753 एलईडी बल्ब बांट चुकी है। इस योजना में मध्य प्रदेश सरकार 65 रुपये में ये बल्ब जनता को उपलब्ध करवा रही है तो प्रदेश में इतना बड़ा भ्रष्टाचार बिना राजनीतिक संरक्षण से संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच अति आवश्यक है। उधर, बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने बताया कि हिमाचल में पुरानी योजना में बल्ब दिए जा रहे हैं। इनका रेट 105 रुपये ही है। नई योजना में सस्ते बल्ब आए हैं। कंपनी और केंद्र सरकार से पत्राचार किया जा रहा है। किसी भी उपभोक्ता के लिए एलईडी बल्ब खरीदना अनिवार्य नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed