फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SC Commission summons DC and SP Una to Delhi

अनुसूचित जाति आयोग ने तलब किए डीसी-एसपी

Thu, 30 Jun 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना) Updated Thu, 30 Jun 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
SC Commission summons DC and SP Una to Delhi

मैहतपुर से सटी बनगढ़ पंचायत स्थित गामेशाह की दरगाह पर गद्दीनशीन धर्मे शाह को जबरन तौर पर हटाने का मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग दिल्ली पहुंच गया है। आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाधीश ऊना तथा पुलिस अधीक्षक को 30 जून को आयोग के चंडीगढ़ कार्यालय में मामले से जुड़े दस्तावेज पेश करने को को कहा है।

विज्ञापन


आयोग के वरिष्ठ जांच अधिकारी आरके शर्मा ने यह जानकारी दी है। आयोग के पत्र संख्या 2 एचपी-5/2016 दिनांक 28 जून, 2016 के मुताबिक उपायुक्त एवं एसपी ऊना से कहा गया है कि वे मामले से जुड़े तमाम दस्तावेज चंडीगढ़ स्थित अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजकुमार विर्क के समक्ष रखें। मामला बनगढ़ स्थित गामेशाह डेरा में पूर्व गद्दीनशीन प्रीतम शाह की ओर से गद्दीनशीन किए धर्मे शाह से जुड़ा है।

विज्ञापन

आरोप, दलित होने के चलते गद्दी से हटाया

SC Commission summons DC and SP Una to Delhi

इसे गांव के एक गुट ने हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक डेरा की करीब 54 कनाल जमीन के साथ लाखों की नकद जायदाद भी है। इसे लेकर दोनों पक्ष हक जता जा रहे हैं। एक पक्ष धर्मे शाह को गद्दीनशीन होने के दावे को खारिज कर दावा कर रहा है कि पूर्व डेरा प्रमुख प्रीतम शाह ने डेरे की वसीयत उनके नाम कर दी है। दूसरे गुट का दावा है कि प्रीतम शाह ने बचपन में ही धर्मे शाह को डेरे का अगला वारिस घोषित कर दिया था।

वाल्मीकि सभा नंगल के प्रधान तुलसी राम, कुलदीप कुमार, मदन लाल, हरबंस लाल समेत कई अन्य लोगों का आरोप है कि तीन माह पूर्व डेरा के इस विवाद में उनके समुदाय से जुड़े धर्मे शाह को इसलिए हटाया गया है कि वह दलित है। कहा कि जिला प्रशासन से तीन माह तक न्याय न मिलने के बाद राष्ट्रीय अनूसूचित जाति आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed