{"_id":"67d05b5876ed66cbca00e216","slug":"sbi-employees-demonstrated-in-kasumpti-shimla-news-c-19-sml1001-499889-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कसुम्पटी में एसबीआई \nकर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कसुम्पटी में एसबीआई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह करने की मांग
24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। देशभर के बैंकों में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह और स्थायी भर्ती की मांग को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय कसुम्पटी में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। इसके तहत 17 मार्च को सभी राज्यों में प्रेस कान्फ्रेंस, 21 मार्च को देशभर के बड़े शहरों में रैलियां और 24 तथा 25 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना उनकी प्रमुख मांग है। एसबीआई अधिकारी संघ के उपमहासचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि मार्च 2024 के द्विपक्षीय समझौते के दौरान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और यूनियनों के बीच 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने पर सहमति बनी थी। इस समझौते को लागू करने के लिए सरकार को सिफारिश भेजी थी लेकिन एक साल बाद भी इसे मंजूरी नहीं मिली है।दिनेश शर्मा ने कहा कि जब देश के अधिकतर सरकारी और कॉर्पोरेट कार्यालय सप्ताह में 5 दिन कार्य करते हैं और बैंकिंग सेवाएं 24 घंंटे डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हैं तो बैंकों में भी 5-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाना चाहिए। यूनियन नेताओं ने सभी संवर्गों में स्थायी भर्ती की मांग भी उठाई। यूनियन ने सरकार से सभी स्तरों पर स्थायी भर्ती सुनिश्चित करने और पदोन्नति, स्थानांतरण तथा कर्मचारी कल्याण के लिए पारदर्शी नीति लागू करने की मांग की। इस प्रदर्शन में एसबीआई अवार्ड स्टाफ संघ के उपमहासचिव अंकुश मेहता, दिग्विजय सिंह, खेमराज वर्मा, दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, मनीष कटोच, गगन कुमार और करण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।