{"_id":"577145b04f1c1bcb7379b761","slug":"sbi-clerk-written-test-cheating-case-shimla-police-arrest-10-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा मामले में 10 गिरफ्तार, सभी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा मामले में 10 गिरफ्तार, सभी रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई क्लर्क परीक्षा मामले में कुल दस आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। सभी आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि परीक्षा में बैठे ये लोग कैसे अभ्यर्थियों के संपर्क में आए और इनके बीच क्या सौदेबाजी हुई है।
विज्ञापन
रविवार को मैहली के नजदीक एक निजी शिक्षण संस्थान में दूसरे की परीक्षा देते हुए नौ लोगों को परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया था। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में दीपक (24) पुत्र बलवीर निवासी हाउस नंबर 1580 अरबन स्टेट जिंद तहसील सिविल लाइन, जिला जिंद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इनके अलावा अमन सैणी (20) पुत्र सूरज भान निवासी हाउस नंबर 647 ऋषि नगर तहसील थाना व जिला कैथल हरियाणा, संदीप कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव नगुरा डा. तहसील अलेवा जिला जिंद हरियाणा, परवेश (24) पुत्र पृथ्वी राज निवासी बी-42 डाकघर नज्द गुज्जर चौक बलसवाड़ा राजीव नगर न्यू दिल्ली को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
साथ ही आशीष (24) पुत्र सुखवीर निवासी माजरा जिला झज्जर हरियाणा, संदीप सिंह (26) पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव बुडायन डा. बुडायन थाना उचानाकला तहसील नरवाना जिला जींद हरियाणा, राम मेहर (24) पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव दालमवाला डा. दालमवाला थाना जींद सदर तहसील अलेवा जिला जींद हरियाणा को भी पकड़ा गया है।
इनके अलावा नेत्र रानी (23) पत्नी मुकेश कुमार निवासी गांव राखी खास डा. राखी शाहपुरा थाना नारनौंद तहसील नारनौंद जिला हिसार हरियाणा, आंचल पुत्र (22) राजबीर निवासी गांव शाहपुर डा. शाहपुर थाना जींद तहसील अलेवा जिला जींद हरियाणा, बलकार (25) पुत्र सुभाष निवासी गांव शाहपुर डा. शाहपुर थाना जींद तहसील जींद जिला जींद हरियाणा को गिरफ्तार कर सोमवार को इनका रिमांड हासिल किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Published By Ashok Chauhan