फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sawan Barwal won bronze medal in 58th National Cross Country Competition

Mandi News: सावन बरवाल ने 58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Mon, 15 Jan 2024 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 05:51 PM IST
सार

जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल ने 58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। 

विज्ञापन
Sawan Barwal won bronze medal in 58th National Cross Country Competition
सावन बरवाल ने जीता कांस्य पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल ने 58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। बिहार के बोधगया में सोमवार सुबह  हुए मुकाबले में उन्होंने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में समूचे भारत के 29 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, सेना, रेलवे, ऑल इंडिया पुलिस व अन्य बोर्डों की लगभग 38 टीमों के 150 पुरुष वर्ग के धावकों ने हिस्सा लिया। सावन बारवाल ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर आने वालीएफ्रो एशियाई व एशियन क्रॉस कंट्री के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया।

विज्ञापन


 प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने बताया कि सावन बरवाल 21 जनवरी को मुंबई मैराथन में भाग लेने जा रहे हैं। जोगिंद्रनगर के रडा-भंखेड़ गांव के निवासी सावन बरवाल की इस उपलब्धि पर  पिता कुलदीप बरवाल और माता सुभद्रा देवी ने खुशी जताई है। इससे पहले सावन एशियन हॉफ मैराथन में कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा इसी वर्ष दिल्ली मैराथन में कांस्य पदक , कोलकाता मैराथन में स्वर्ण पदक  व अंतरराष्ट्रीय मैराथन मे 10वी रैंकिंग बनाकर कीनिया, इथोपिया, युगांडा, मोरक्को जैसे देशों के बीच अपना नाम अंकित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed