{"_id":"62cb66327806ff109e2df9be","slug":"savita-mahto-became-the-first-woman-in-the-world-to-measure-umling-pass-by-cycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: उमलिंग दर्रा साइकिल से फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं सविता, पांच जून को दिल्ली से किया था सफर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: उमलिंग दर्रा साइकिल से फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं सविता, पांच जून को दिल्ली से किया था सफर शुरू
Mon, 11 Jul 2022 06:48 AM IST
विजय पुंडीर
अशोक राणा, केलांग
अशोक राणा, केलांग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 11 Jul 2022 06:48 AM IST
सार
सविता महतो (25) ने उमलिंग दर्रे को साइकिल से फतह किया है। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। समुद्रतल से 19,300 फुट ऊंचे उमलिंग दर्रे को फतह करने वाली सविता बिहार के पानापुर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
सविता महतो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पानापुर की रहने वाली की सविता महतो (25) समुद्रतल से 19,300 फुट ऊंचे उमलिंग दर्रे को साइकिल से फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं। माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप से भी ऊंचे उमलिंग दर्रे को अभी तक किसी महिला साइकिलिस्ट ने फतह नहीं किया था।
विज्ञापन
सविता ने पांच जून को दिल्ली से साइकिल से सफर शुरू किया था। लगभग 23 दिनों की चुनौतियों भरे सफर को पूरा करते हुए 28 जून को सविता ने आखिरकार लद्दाख में समुद्रतल से 19,300 फुट ऊंचे उमलिंग दर्रे को फतह करने में कामयाबी पाई। इस दौरान महतो ने बारालाचा, तंगलंग और खार्दुंगला जैसे दर्रों को पार करते हुए 1,204 किमी का सफर साइकिल से तय किया।
विज्ञापन