फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Save children from tomato flu for 10 years, there is no medicine for it yet, Himachal government issued adviso

Tomato Flu: 10 साल तक के बच्चों को टोमैटो फ्लू से बचाएं, अभी नहीं है इसकी दवा, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 25 Aug 2022 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Aug 2022 07:02 PM IST
सार

टोमैटो फ्लू एक वायरल बीमारी है। यह बीमारी अन्य वायरल संक्रमणों के समान है। 10 साल से कम उम्र के बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, हिमाचल प्रदेश में इस रोग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
Save children from tomato flu for 10 years, there is no medicine for it yet, Himachal government issued adviso
टोमैटो फ्लू(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल सरकार ने टोमैटो फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु और हरियाणा में इस बीमारी के मरीज सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। टोमैटो फ्लू एक वायरल बीमारी है। यह बीमारी अन्य वायरल संक्रमणों के समान है। 10 साल से कम उम्र के बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसमें बच्चों को बुखार और जोड़ों में दर्द होता है। अन्य वायरल संक्रमणों की तरह इस रोग में थकान, मतली, उल्टी, दस्त, बुखार, निर्जलीकरण, जोड़ों की सूजन, शरीर में दर्द और आम इंफ्लुएंजा जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। बुखार शुरू होने के एक या दो दिन बाद शरीर में छोटे लाल धब्बे (छाले) दिखाई देते हैं। बाद में यह अलसर में बदल जाते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में इस रोग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक हेमराज बैरवा ने बताया कि शिशुओं और छोटे बच्चों को गंदे हाथों से छूने और किसी चीज को सीधे मुंह में डालना से इस संक्रमण का खतरा होता है। यह बीमारी मुख्य रूप से 10 साल से कम उम्र के बच्चों में होती है, वयस्कों में भी यह बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है। अभी तक इस रोग की कोई विशिष्ट दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ साथ संक्रमित बच्चे के खिलौने, कपड़े, भोजन व अन्य सामान को गैर संक्रमित बच्चों से साझा करने से रोकने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


सावधानियां
- शरीर में बुखार व दाने के लक्षण वाले बच्चों को गले न लगाएं 
- बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने और अंगूठा या उंगली चूसने की आदत से रोके  
- नाक बहने या खांसने की स्थिति में बच्चें को रुमाल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें 
- छाले को खरोंचें व रगड़ें नहीं 
-  बच्चों को खूब पानी, दूध या रस, जो पसंद हो दे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed