फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   savan 2019: 70 thousand worship in temple of Baijnath Shiva kangra

बैजनाथ शिव मंदिर में 70 हजार ने नवाया शीश, काठगढ़ में लगीं भक्तों की कतारें

Tue, 23 Jul 2019 12:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jul 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
savan 2019: 70 thousand worship in temple of Baijnath Shiva kangra
- फोटो : अमर उजाला

सावन माह के पहले सोमवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में मौसम साफ रहने से श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी। मंदिर के कपाट सुबह तीन बजे ही खोल दिए थे। दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भोले बाबा के जयकारों मंदिर परिसर गूंजता रहा। मंदिर न्यास सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि पहले सोमवार को लगभग 70 हजार भक्तों ने भोले बाबा के आगे शीश नवाया है। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर पार्क में लाइनों में खड़े रहने की व्यवस्था की गई थी। इससे पूर्व श्रद्धालुओं को सड़क पर लाइनों में लगना पड़ता था। मंदिर में सुबह की आरती साढ़े पांच बजे हुई। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए  थे। वहीं खीर गंगा घाट में भी श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा। खीर गंगा घाट में श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद भोले बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के समीप लंगर की व्यवस्था थी।
विज्ञापन

 

ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात

savan 2019: 70 thousand worship in temple of Baijnath Shiva kangra

मंदिर परिसर और बाजार में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात थे। मंदिर सह आयुक्त एवं एसडीएम बैजनाथ छवि नांटा ने मंदिर का दौरा कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। वहीं मंदिर न्यास सदस्यों में अनिल शर्मा, अमन सूद, संदीप गर्ग, अनिल अवस्थी, गोपाल पाधा, ओमकार सूद, गुरुवचन चौहान, चंद्र रावत और विनोद कौशल ने मंदिर की व्यवस्था को संभालते हुए अपनी भूमिका निभाई। 

श्रावण मास के पहले सोमवार को स्वंयभू प्रकट शिवलिंग काठगढ़ महादेव के दर्शन को सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गर्मी की परवाह न करते हुए लंबी कतारों में हजारों शिव भक्तों ने बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक व बिल्वपत्र चढ़ाए। वहीं, प्रबंधकारिणी सभा के ग्यारह रामायणों के अखंड पाठ का पवित्र भोग डाला गया और प्रसाद बांटा गया।

इस अवसर पर सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, बनारसी लाल मेहता, कृष्ण गोपाल शर्मा, अजित सिंह, कुलदीप सिंह, सुभाष शर्मा, रमेश सिंह, बसंत सिंह, गणेश दत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, जोगेंद्र पाल भारद्वाज, युद्धवीर सिंह,  रमेश पठानिया, प्रेम सिंह, कृष्ण मन्हास, रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed