फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Satyendra Jain said that Aam Aadmi Party does not need big faces, only honest

मंडी: सत्येंद्र जैन बोले- आम आदमी पार्टी को बड़े चेहरों की जरूरत नहीं, सिर्फ ईमानदार चाहिए

Tue, 05 Apr 2022 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Apr 2022 07:37 PM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जनता की राय जानकर ही हिमाचल में मुख्यमंत्री का चेहरा जल्द तय किया जाएगा। आप को लेकर हिमाचल के लोगों में खूब जोश है। भाजपा के साथ कांग्रेस का सफाया पूरी तरह से होगा। पांच-पांच साल के लिए फ्रैंडली मैच चल रहा है।

विज्ञापन
Satyendra Jain said that Aam Aadmi Party does not need big faces, only honest
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं आप के हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी को बड़े चेहरों की जरूरत नहीं है। सिर्फ ईमानदारी से काम करने वाले लोग चाहिए। आप में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति का टिकट तय नहीं है। टिकट तो पार्टी अपने तय मानकों के आधार पर आम आदमी को ही देगी। सही समय पर उचित फैसला होगा। वह सोमवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता की राय जानकर ही हिमाचल में मुख्यमंत्री का चेहरा जल्द तय किया जाएगा। आप को लेकर हिमाचल के लोगों में खूब जोश है। भाजपा के साथ कांग्रेस का सफाया पूरी तरह से होगा। पांच-पांच साल के लिए फ्रैंडली मैच चल रहा है। दोनों दल प्रदेश में तीसरा विकल्प न होने का फायदा उठा रहे है। भाजपा पांच साल के कार्यकाल में बुरी तरह से पिछड़ी है।

विज्ञापन


उस तरह का विकास नहीं हो सका है। पर्यटन, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कोई काम नहीं किया। अगर आप की सरकार हिमाचल में बनती है तो देवभूमि को कल्याणकारी राज्य बनाया जाएगा। आप जनता का पैसा जनता पर खर्च करेगी। जहां तक भाजपा को हराने की बात है, हमें तरीका आता है। दिल्ली में भाजपा को दो बार हरा चुके हैं। अब तक हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस के रूप में बी और सी ग्रेड था । लेकिन आप के आने से ए ग्रेड मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 15 दिनों में तीन लाख सदस्य बने हैं।  दावा किया है कि उनके संपर्क में भाजपा और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता  हैं, जिनमें कई पूर्व व वर्तमान मंत्री भी हैं। चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर जल्द स्थिति स्पष्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed