फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Satyendra Jain jan samvad karyakram in paonta sahib sirmour himachal pradesh

Satyendra Jain: दिल्ली की तरह हिमाचल में भी देंगे बेहतर स्वास्थ्य-शिक्षा

Sun, 29 May 2022 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 May 2022 06:21 PM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र कुमार जैन ने कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। चुनावी वर्ष में जनता के लिए कुछ करने का दिखावा जरूर हो रहा है।

विज्ञापन
Satyendra Jain jan samvad karyakram in paonta sahib sirmour himachal pradesh
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र कुमार जैन। - फोटो : संवाद

विस्तार

तारूवाला स्थित ज्ञान चंद गोयल धर्मशाला में रविवार को आम आदमी पार्टी का जन संवाद और सदस्यता अभियान शुरू हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र कुमार जैन ने शिरकत की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यालय का अग्रसेन चौक के समीप शुभारंभ किया। जैन ने कहा कि देवभूमि में आय के संसाधनों का उचित तरीके से दोहन नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


प्राकृतिक सौंदर्य से पर्यटन को बढ़ावा देने से रोजगार बढ़ेगा। हिमाचल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरम पर है। चुनावी वर्ष में जनता के लिए कुछ करने का दिखावा जरूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी दिल्ली की तर्ज पर देवभूमि में बेहतरीन स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में आप प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। आप नेता अनिंदर सिंह नोटी ने कहा कि किसान आंदोलन में आप पार्टी ने दिल्ली में पूरी सहायता की थी।
विज्ञापन


दिल्ली और पंजाब के बाद अब हिमाचल की बारी है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने कहा कि आप पार्टी हिमाचल का भविष्य है। भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है। कार्यक्रम में इंद्रजीत सिंह, आदर्श मेहता, प्रह्लाद सिंह चौधरी, हरविंदर कौर, परमजीत बंगा, ईशु पंडित, जुल्फीकार अली और संजू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed