हिमाचल में हर सीट पर दो-दो जनसभाएं करेगी भाजपा: सत्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि मई के पहले सप्ताह में कई केंद्रीय नेता हिमाचल आएंगे। ये नेता हर सीट पर दो-दो जनसभाएं करेंगे। 14 अप्रैल तक प्रदेश में तीनों मोर्चों की 200 से ज्यादा जनसभाएं होंगी।
अप्रैल अंत तक जिला परिषद स्तर पर 256 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्ती ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक के बाद बुधवार को मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि हमने पूरे प्रदेश में अभियान चलाया है।
हमारा प्रचार बहुत आगे निकल गया है। चारों प्रत्याशी मैदान में हैं। 14 अप्रैल तक हम तीनों मोर्चों की 200 से ज्यादा जनसभाएं कर चुके होंगे। अप्रैल अंत तक हमारी 256 जिला परिषदों की बैठकें होंगी। मई के प्रथम सप्ताह में केंद्रीय नेता आएंगे। बड़ी जनसभाएं होंगी।
व्यक्तिगत हितों वाले लोग ही पलटते हैं पासा : सत्ती
हर सीट पर कम से कम दो-दो जनसभाएं होंगी। सत्ती ने कहा कि जो कार्यकर्ता लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, उनमें से कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो पार्टी छोड़ने की बात कर रहा हो। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सब एकजुट हैं।
कुछ लोगों की व्यक्तिगत इच्छाएं होती हैं, लेकिन हम किसी की इच्छाएं पूरी करने के लिए यहां नहीं आए हैं। न ही भाजपा परिवारवाद के लिए इसमें मौका मिलता है। व्यक्तिगत इच्छाएं जहां राजनीतिक दलों में पूरी नहीं होती, वहां ही लोग पासा पलटते हैं।