फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   satpal satti statement over congress defeat in lok sabha election 2019

कांग्रेस को भारी पड़ा मोदी का विरोध: सतपाल सत्ती

Mon, 27 May 2019 08:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 May 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
satpal satti statement over congress defeat in lok sabha election 2019

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत विरोध करना भारी पड़ गया है। कांग्रेस ने इस लोकसभा चुनाव में अपनी नीतियों को बताने के बजाय भाजपा का जमकर दुष्प्रचार किया।

विज्ञापन


जिसकी वजह से आम जनता में कांग्रेस के प्रति आक्रोश पैदा हो गया। सत्ती ने कहा कि भाजपा की ओर से शुरू किए गए पन्ना प्रमुख और त्रिदेव सम्मेलन से भी पार्टी को संजीवनी मिली। भाजपा इन सम्मेलनों के जरिये जनता तक गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सवा साल की अवधि में कम से कम दो बार हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। प्रदेश में कांग्रेस के कई दिग्गज अपने ही बूथों पर लीड नहीं दिला सके। जनता ने उन्हें अपने ही क्षेत्र में स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस के लिए यह मंथन का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्र में मंत्रिमंडल गठन के बाद अनिल पर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि विपक्ष और उसके सहयोगी दलों की यह हालत है कि उन्हें न तो देश के सेनाओं पर विश्वास है और न ही देश के प्रधानमंत्री पर। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस की अपनी कारगुजारियों की वजह से देश में कांग्रेस मुक्त भारत की शुरूआत हो चुकी है।

इस मौके पर भाजपा नेता हरिओम भनोट, बलवीर बग्गा तथा राजकुमार पठानिया आदि मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मंडी से पूर्व भाजपा मंत्री अनिल शर्मा से जुड़े मसले पर कार्रवाई को लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।

केंद्र में मंत्रिमंडल के गठन के बाद शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर इस मामले में कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी से खिलाफत करने वालों के खिलाफ भाजपा सख्ती से निपटेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed