{"_id":"671b55763b9614785f060777","slug":"sarkar-gaon-ke-dwar-cm-sukhu-will-be-in-dodra-kwar-on-october-26-indira-gandhi-pyari-behna-samman-nidhi-will-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार गांव के द्वार: 26 अक्तूबर को डोडरा क्वार में होंगे सीएम सुक्खू, महिलाओं को सम्मान निधि करेंगे वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार गांव के द्वार: 26 अक्तूबर को डोडरा क्वार में होंगे सीएम सुक्खू, महिलाओं को सम्मान निधि करेंगे वितरित
Fri, 25 Oct 2024 05:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Oct 2024 05:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर को शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार के प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के प्रवास पर रहेंगे। स्थानीय लोगों के साथ मुख्यमंत्री रात्रि भोज करेंगे। क्वार में ही मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव होगा। सरकार गांव के द्वार योजना में स्थानीय लोगों के बीच रहकर मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं को जानेंगे। मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को सुबह 11: 20 बजे चैधार मैदान में गसांगो से जिसकुन तक संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को सरकार देगी पूरा वेतन
विज्ञापन
डोडरा से चमधार तक सड़क और गांव पुजारली (डोडरा क्वार) से टाल पुल होते हुए उत्तराखंड सीमा तक संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। वह लाभार्थियों को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि में 1500-1500 रुपये भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2 :10 बजे आईपीएच निरीक्षण हट क्वार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर सरकार के इस अभियान में अब गांव का रुख किया जाएगा। राज्य सरकार नई पहल कर रही है।
विज्ञापन