फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sarkar gaon ke dwar: CM Sukhu will be in Dodra Kwar on October 26, Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi will

सरकार गांव के द्वार: 26 अक्तूबर को डोडरा क्वार में होंगे सीएम सुक्खू, महिलाओं को सम्मान निधि करेंगे वितरित

Fri, 25 Oct 2024 05:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Oct 2024 05:12 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर को  शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार के प्रवक्ता ने दी।
 

विज्ञापन
sarkar gaon ke dwar: CM Sukhu will be in Dodra Kwar on October 26, Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi will
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के प्रवास पर रहेंगे। स्थानीय लोगों के साथ मुख्यमंत्री रात्रि भोज करेंगे। क्वार में ही मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव होगा। सरकार गांव के द्वार योजना में स्थानीय लोगों के बीच रहकर मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं को जानेंगे। मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को सुबह 11: 20 बजे चैधार मैदान में गसांगो से जिसकुन तक संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को सरकार देगी पूरा वेतन
विज्ञापन


डोडरा से चमधार तक सड़क और गांव पुजारली (डोडरा क्वार) से टाल पुल होते हुए उत्तराखंड सीमा तक संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। वह लाभार्थियों को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि में 1500-1500 रुपये भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2 :10 बजे आईपीएच निरीक्षण हट क्वार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर सरकार के इस अभियान में अब गांव का रुख किया जाएगा। राज्य सरकार नई पहल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed