फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sardar Patel University: Undergraduate classes will start from July 16 and postgraduate classes from 18

सरदार पटेल विश्वविद्यालय: 16 जुलाई से स्नातक और 18 से शुरू होंगी स्नातकोत्तर की कक्षाएं, सरकार ने दी हरी झंडी

Wed, 11 May 2022 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 May 2022 11:20 AM IST
सार

सरकार ने मंडी विश्वविद्यालय में 16 जुलाई से अंडर ग्रेजुएशन और 18 जुलाई से पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू करने को भी हरी झंडी दे दी है। मंडी विश्वविद्यालय प्रबंधन को शिक्षकों और गैर शिक्षकों की भर्तियों की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Sardar Patel University: Undergraduate classes will start from July 16 and postgraduate classes from 18
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शामिल किए गए पांच जिलों के निजी और सरकारी कॉलेजों को नई संबद्धता नहीं करवानी होगी। राज्य विश्वविद्यालय शिमला से मिली संबद्धता ही नए शैक्षणिक सत्र के लिए मान्य रहेगी। मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। सरकार ने मंडी विश्वविद्यालय में 16 जुलाई से अंडर ग्रेजुएशन और 18 जुलाई से पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू करने को भी हरी झंडी दे दी है। मंडी विश्वविद्यालय प्रबंधन को शिक्षकों और गैर शिक्षकों की भर्तियों की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। फैसला लिया कि मंडी विश्वविद्यालय में आने वाले मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति जिले के कॉलेजों को दोबारा से संबद्धता केे लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


शिमला विश्वविद्यालय से हुई इन कॉलेजों की संबद्धता ही मंडी विश्वविद्यालय में भी जारी रहेगी। अब नए शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के दोनों राज्य विश्वविद्यालय शिमला और मंडी अपनी-अपनी व्यवस्थाओं के अनुसार ही परीक्षाएं लेंगे। परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए भी इन दोनों विश्वविद्यालयों को एक-दूसरे का अनुसरण करने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार ने मंडी विश्वविद्यालय में पांच जिलों के 137 और शिमला विश्वविद्यालय में सात जिलों के 165 कॉलेजों का बंटवारा किया है। शिमला विश्वविद्यालय में शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और किन्नौर जिला के कॉलेज शामिल किए गए हैं। प्रधान सचिव शिक्षा डॉ. रजनीश ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 से दोनों विश्वविद्यालय अलग-अलग कार्य करना शुरू करेंगे। मंडी विश्वविद्यालय में आवश्यकता अनुसार शिक्षकों और गैर शिक्षकों की भर्ती को भी मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed