{"_id":"65362a395f614932fb0d3913","slug":"sardar-patel-university-mandi-news-internal-assessment-of-students-not-sent-by-colleges-to-university-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर लटकी तलवार, आंतरिक मूल्यांकन की नहीं भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर लटकी तलवार, आंतरिक मूल्यांकन की नहीं भेजी रिपोर्ट
Mon, 23 Oct 2023 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:40 PM IST
सार
सरदार पटेल विवि मंडी ने संबंधित सभी कॉलेजों को एक बार फिर से पत्र लिखकर कहा है कि इन कॉलेजों के सभी संबंधित प्रधानाचार्य जल्द से जल्द आंतरिक मूल्यांकन प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंतरिक मूल्यांकन के चक्कर में सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों के हजारों विद्यार्थियाें के भविष्य पर तलवार लटक चुकी है। हाल ही में एसपीयू ने बीए पहले साल का आधा अधूरा परीक्षा परिणाम तो घोषित कर दिया है, लेकिन इंटरनल असेसमेंट यानी आंतरिक मूल्यांकन जिन छात्र छात्राओं के अंक नहीं मिले उनका रिजल्ट अभी तक लटका है।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश के कई जिलों के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसका कारण संबंधित कॉलेजों का समय पर आंतरिक मूल्यांकन के नंबर नहीं देना है। इन कॉलेजों में सबसे अधिक मंडी, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा के कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
सबसे अधिक कांगड़ा, मंडी और चंबा के कॉलेजों के छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम इसी कारण अभी तक लटका हुआ है। छात्र-छात्राओं के रोजाना दिक्कतों को देखते हुए सरदार पटेल विवि मंडी ने संबंधित सभी कॉलेजों को एक बार फिर से पत्र लिखकर कहा है कि इन कॉलेजों के सभी संबंधित प्रधानाचार्य जल्द से जल्द आंतरिक मूल्यांकन प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
वह छात्रों के मूल्यांकन (सीसीए) अंक जल्द से जल्द एक्सेल प्रारूप में एसपीयू को भेजें ताकि परीक्षा परिणाम को घोषित किया जा सके। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने ऐसे कॉलेजों को पत्र जारी करते हुए तुरंत सीसीए आंतरिक मूल्यांकन प्रस्तुत करने को कहा है।
इन कॉलेजों से नहीं मिली इटरनल असेस्मेंट
जिन कॉलेजों ने अब तक इंटरनल असेसमेंट जमा नहीं करवाई है उसमें एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर, सराज का छतरी, लंबाथाच, वल्लभ कॉलेज मंडी, करसोग कॉलेज, गोहर का बासा कॉलेज, निहारी, कोटली, कुल्लू, बंजार, टकीपुर, शाहपुर, नूरपुर, चंबा, नगरोटा सूरियां, नगरोटा बगवां, धर्मशाला, देहरी, ज्वालाजी, चुवाड़ी, चंबा, सिहुंता, टेलका और भलाई आदि कॉलेज शामिल हैं।