{"_id":"6567732022a45e09530c428a","slug":"sardar-patel-university-extended-the-date-of-registration-of-new-students-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने नए विद्यार्थियों के पंजीकरण की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने नए विद्यार्थियों के पंजीकरण की तिथि बढ़ाई
Wed, 29 Nov 2023 10:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:53 PM IST
सार
एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने कहा कि नए विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए पंजीकरण की तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अभी तक बहुत कम छात्र-छात्राओं ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने नए विद्यार्थियों के पंजीकरण की तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इसके लिए पंजीकरण पोर्टल 10 दिसंबर दोपहर 11:59 बजे तक खुला रहेगा। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक इंजीनियर सुनील वर्मा ने कहा कि नए विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए पंजीकरण की तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ा दी है। अभी तक बहुत कम छात्र-छात्राओं ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। किन्हीं कारणों के चलते छात्र-छात्राएं में पंजीकरण करवाने में असमर्थ हैं तो वह 10 दिसंबर तक पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
एमडी, एमएस आयुर्वेदिक की 24 सीटों का आवंटन
उधर, एमडी, एमएस आयुर्वेदिक तीसरे राउंड की काउंसलिंग में फाइनल सीटों का आवंटन हो गया है। आवंटित संस्थानों में अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे 30 नवंबर तक संस्थानों में मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करें। इस राउंड में 24 सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें 19 सीटें एचपी कोटा डायरेक्ट से आवंटित की हैं। एक सीट मैनेजमेंट कोटा की है जबकि चार सीटें एचपी इन सर्विस कोटे की आवंटित की गई है। यह सीटें राजीव गांधी गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल पपरोला, अभिलाषी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट डिपार्टमेंट ऑफ अभिलाषी यूनिवर्सिटी चैलचौक और शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज चांदपुर बिलासपुर को आवंटित हुई हैं। इस बारे में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर प्रवीण शर्मा ने कहा कि एमडी एमएस आयुर्वेदिक तीसरे राउंड में फाइनल सीटों का आवंटन हो गया है। इस राउंड में 24 सीटों का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन