फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sardar Patel University: B.Com first year exam result declared, Kashish Sharma of Vallabh College topper

सरदार पटेल विश्वविद्यालय: बीकॉम प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, वल्लभ कॉलेज की कशिश शर्मा टॉपर

Mon, 18 Sep 2023 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Sep 2023 08:19 PM IST
सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने सोमवार को वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षाएं मई-जून 2023 में आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन
Sardar Patel University: B.Com first year exam result declared, Kashish Sharma of Vallabh College topper
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने सोमवार को वााणिज्य स्नातक (बीकॉम) प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा में 84.17 परीक्षार्थी फेल हुए हैं जबकि 15.83 फीसदी ही पास हो पाए हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन विवि के एग्जाम पोर्टल से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। ये परीक्षाएं मई-जून 2023 में आयोजित की गई थीं। परीक्षा में 2552 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इनमें से 404 विद्यार्थी पास हुए। परीक्षा में वल्लभ महाविद्यालय मंडी की छात्रा कशिश शर्मा ने 8.41 सीजीपीए लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


वहीं, राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा की छात्रा आरुषि ठाकुर ने 8.34 सीजीपीए लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा खुशी मेहरा ने 8.30 सीजीपीए लेकर तृतीय स्थान झटका। प्रति कुलपति प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के एग्जाम पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर भर कर लॉग इन करें और पासवर्ड की जगह अपनी जन्म तिथि डालकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। यहां डिटेल मार्क्स शीट (डीएमसी) डाउनलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि सभी महाविद्यालयों का परिणाम (गजट) संबंधित प्रधानाचार्य की ईमेल आईडी पर भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed