फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanskrit university will be established in himachal

हिमाचल में बनेगा संस्कृत विवि, सुरेश भारद्वाज

Tue, 11 Sep 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 11 Sep 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
sanskrit university will be established in himachal

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार संस्कृत के उत्थान और प्रचार-प्रसार के लिए कृतसंकल्प है। वे संस्कृत महाविद्यालय सोलन में संस्कृत भारती के प्रांत सम्मेलन के समापन पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। 

विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने भाजपा के दृष्टिपत्र को नीतिगत दस्तावेज के रूप में अपनाया है। चुनाव से पूर्व भाजपा ने दृष्टिपत्र में प्रदेश में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया था। संस्कृत विवि के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।
विज्ञापन


यह समिति विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करेगी तथा भूमि का चयन करेगी। कहा कि प्रदेश में संस्कृत की पुनर्स्थापना के दृष्टिगत संस्कृत को राज्य में द्वितीय भाषा का दर्जा दिया जाएगा। प्रारूप तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसकी शीघ्र घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार संस्कृत में शपथ लेने के लिए नियमों में परिवर्तन करेगी। इसके उपरांत इच्छुक विधायक विधानसभा में संस्कृत में शपथ ले सकेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed