फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sanskrit subject in 3rd class in himachal government schools

नए शैक्षणिक सत्र से तीसरी कक्षा से पढ़ाई जाएगी संस्कृत

Sun, 27 Dec 2020 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Dec 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
sanskrit subject in 3rd class in himachal government schools
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से तीसरी कक्षा से ही संस्कृत पढ़ाई जाएगी। हिंदी विषय की पुस्तक में संस्कृत विषय के दो चैप्टर जोड़े जाएंगे। तीसरी से पांचवीं कक्षा तक संस्कृत की शब्दावली समझाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। छठी कक्षा से नियमित तौर पर संस्कृत विषय को स्कूलों में पढ़ाया जाता है। संस्कृत विषय को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तीसरी कक्षा से ही बच्चों को इस विषय की शब्दावली का ज्ञान देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा विभाग दो नए चैप्टर तैयार कर पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजेगा। शैक्षणिक सत्र 2021-22 से स्कूल शिक्षा बोर्ड इसे हिंदी विषय की किताब में शामिल करेगा। एकाएक छोटे बच्चों पर नये विषय का बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार ने फिलहाल तीसरी कक्षा में संस्कृत के सिर्फ दो चैप्टर ही पढ़ाने का फैसला लिया है। चौथी और पांचवीं कक्षा में इन चैप्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि छठी कक्षा से नया विषय शुरू करने पर बच्चे असहज महसूस न करें।
विज्ञापन


इसके लिए तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय की शब्दावली समझाने से शुरूआत करने का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने राज्य संस्कृत अकादमी को भी तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाए जाने वाले संस्कृत के चैप्टरों के लिए सामग्री देने को कहा है। शिक्षा सचिव ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से इसकी शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed