फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sanjouli Nagar champions in Kabaddi; Kasumpti champions in Volleyball.

Shimla News: कबड्डी में संजौली नगर और वॉलीबाल में कसुम्पटी चैंपियन

Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sanjouli Nagar champions in Kabaddi; Kasumpti champions in Volleyball.
एसवीएम विकासनगर में आयोजित खेल संगम में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता किए सम्मानित
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में तिलक नगर के कार्तिक जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर (एसवीएम) विकासनगर में आयोजित शिमला जिला खेल संगम का सोमवार को समापन हुआ।

समापन समारोह में उद्योगपति एवं समाजसेवी अरुण रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 16 जुलाई से आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में जिले के छह नगरों और चार खंडों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकशी, शतरंज और मटका फोड़ जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में संजौली नगर, वॉलीबाल में कसुम्पटी नगर और रस्साकशी में तिलक नगर की टीम विजेता रही। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में तिलक नगर के कार्तिक ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मटका फोड़ प्रतियोगिता में संजौली नगर के नीरज विजेता रहे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि और उत्तर क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हरीश ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और खेल भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला संघ चालक अजय सूद सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article