{"_id":"6ae332bfbe3ebc19bf0a4202","slug":"sanjouli-college-wins-nine-medals-in-taekwondo-competition-shimla-news-c-19-sml1002-812127-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ताइक्वांडो स्पर्धा में संजौली कॉलेज ने जीते नौ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ताइक्वांडो स्पर्धा में संजौली कॉलेज ने जीते नौ पदक
विज्ञापन
बैजनाथ में आयोजित प्रतियोगिता में पाया सम्मान
पुरुष टीम ने तीन स्वर्ण, दो कांस्य पदक जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली के खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर नौ पदक जीते हैं। राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में आयोजित इस प्रतियोगिता में संजौली कॉलेज की पुरुष टीम ने तीन स्वर्ण, दो कांस्य पदक जीते हैं।
महिला वर्ग में भी संजौली कॉलेज की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। इस तरह कॉलेज के खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला वर्ग में कुल चार स्वर्ण और पांच कांस्य पदक हासिल किए। इसके साथ ही टीम ने प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान भी हासिल किया।खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। पुरुष टीम का उपविजेता बनना कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से महाविद्यालय की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिली।