फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjeev Sharma becomes President of Himachal Pradesh Secretariat Services Employees Organization

Shimla: हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने संजीव शर्मा

Thu, 12 Oct 2023 11:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Oct 2023 11:27 PM IST
सार

प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के गुरुवार को हुए चुनाव में संजीव शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी चानन सिंह को 226 मतों से पराजित किया है। संजीव शर्मा को 397 और चानन सिंह को 171 वोट पड़े। 

विज्ञापन
Sanjeev Sharma becomes President of Himachal Pradesh Secretariat Services Employees Organization
सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के गुरुवार को हुए चुनाव में संजीव शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी चानन सिंह को 226 मतों से पराजित किया है। संजीव शर्मा को 397 और चानन सिंह को 171 वोट पड़े। संजीव शर्मा पहले भी कई बार संगठन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं,अन्य प्रत्याशियों भूपिंद्र सिंह बॉबी को 82 और महेश को 47 वोट पड़े। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमन शर्मा विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश कुमार को हराया। उपाध्यक्ष पद पर महेश कुमार जीते। इस पद पर पांच उम्मीदवार थे। महासचिव पद पर कमल कृष्ण शर्मा विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह को 36 मतों से हराया।

विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद के लिए चार उम्मीदवारों में से हुकम सिंह ने चुनाव जीता। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी धर्मपाल को 136 वोट से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें रामपाल शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को आठ मतों से पराजित किया। कार्यकारिणी में पुष्पलता, मोहिंद्र सिंह, जगमेश सिंह कंवर, मिथुन शर्मा, सुभाष भारद्वाज, कुलदीप सिंह, अनिल धांटा, सुखदेव, विनोद कुमार सदस्य बने। सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान चलता रहा। इसके बाद मतगणना शुरू हो गई। कुल मत 764 थे, जिसमें से 702 मत पड़े। मुख्य चुनाव अधिकारी ज्योति चौहान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed