फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjay Tandon statement over shimla municipal corporation election 2022

शिमला: नगर निगम चुनाव में भारद्वाज, बिंदल, सत्ती पर भाजपा का दारोमदार

Mon, 28 Feb 2022 03:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Feb 2022 03:57 PM IST
सार

शिमला दौरे पर आए प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि प्रदेश भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रोड मैप तैयार कर रही है।

विज्ञापन
Sanjay Tandon statement over shimla municipal corporation election 2022
प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम शिमला के चुनाव की कमान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक डॉ. राजीव बिंदल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के हाथ में होगी। प्रदेश भाजपा ने तीनों नेताओं की अगुवाई में एक समिति का गठन कर दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव बिहारी लाल शर्मा और महेंद्र धर्माणी सहयोगी के रूप में समिति के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन


शिमला दौरे पर आए प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि प्रदेश भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रोड मैप तैयार कर रही है। रविवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ नगर निगम शिमला को लेकर रणनीति भाजपा ने तय कर ली है। तीन वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। 
विज्ञापन


टंडन ने कहा की नगर निगम चुनाव के लिए जल्द ही 41 वार्डों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी। स्थानीय मुद्दों का एक खाका तैयार किया जाएगा। भाजपा शासित नगर निगम ने शहर के लिए अच्छे काम किए हैं। 15 दिन में भाजपा नगर निगम शिमला के चुनाव का रोड मैप बना लेगी। भाजपा के पास मजबूत संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही पन्ना समितियों का भी गठन हो जाएगा। इससे सभी वोटर पर नजर बनी रहेगी। कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा का मिशन रिपीट तय है। कुछ पार्टियां परिवार के आधार पर ही चलती हैं। भाजपा में पूरे सिस्टम से टिकट तय होते हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर प्रत्याशियों के चयन के लिए सर्वे करेंगे। कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। फिर टिकट देंगे।

सर्वे से होगा प्रत्याशियों का चयन 
नगर निगम चुनावों में सशक्त उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी ने सर्वे करना भी शुरू कर दिया है। स्थानीय स्तर पर सक्रिय, पार्टी के प्रति निष्ठावान और समाज में स्वच्छ छवि रखने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी का प्रदेश नेतृत्व प्रत्याशियों का चयन करेगा।


बजट के लिए सरकार को दिए सुझाव
भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन ने बताया कि पार्टी सरकारों को रिपीट करती है। पार्टी जमीनी स्तर से फीडबैक लेकर सरकार के ध्यान में लाती है। हिमाचल में भी पार्टी ने लोगों की उम्मीदों से सरकार को अवगत कराया है। चुनावी वर्ष में लोग क्या चाहते हैं, यह मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed