फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjay Tandon said Appeasement politics going on in the country, law and order situation in the state has col

Shimla News: संजय टंडन बोले- देश में चल रही तुष्टीकरण की राजनीति, राज्य में कानून व्यवस्था चरमराई

Mon, 09 Oct 2023 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Oct 2023 08:55 PM IST
सार

चंबा हत्याकांड, हमीरपुर में महिला उत्पीड़न, बद्दी में फायरिंग, ऊना में खनन माफिया, सिरमौर में माफिया राज और पूरे प्रदेश में अपराधों में वृद्धि चिंता का विषय है।

विज्ञापन
Sanjay Tandon said  Appeasement politics going on in the country, law and order situation in the state has col
भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार के 10 महीने निराशाजनक रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चंबा हत्याकांड, हमीरपुर में महिला उत्पीड़न, बद्दी में फायरिंग, ऊना में खनन माफिया, सिरमौर में माफिया राज और पूरे प्रदेश में अपराधों में वृद्धि चिंता का विषय है। सुक्खू राज में हर व्यक्ति असुरक्षित महसूस कर रहा है। बाकी उनकी झूठी गारंटियों के बारे में तो सब जानते हैं। यह बात भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा है कि देश में तुष्टीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है। बिहार सरकार ने जातीय जनगणना की। देश के अंदर पहली बार ऐसा हुआ कि किसी राज्य ने जातीय आधार पर जनगणना की हो। उन्होंने पूछा कि जातीय जनगण्ना का क्या कारण है, उसके क्या तथ्य हैं, उसका नतीजा क्या निकलेगा, इससे विपक्षी दल क्या पाना चाहते हैं।

विज्ञापन


यह बहुत बड़ा सवाल है। इससे देश की बड़ी चुनौती मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसा अंग्रेज करते थे कि फूट डालो और शासन करो। अब बिहार की नीतीश सरकार ने इसका आगाज किया है। तमाम कांग्रेस पार्टी के नेता और उनके घटक दल इसकी वाहवाही लूटने का काम कर रहे हैं और जातीय जनगणना की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि विपक्षी दल आजादी से पहले अंग्रेजों की नीति पर चल रहे हैं। टंडन ने कहा कि अब हर राज्य में ऐसा होगा और यह इतना मुश्किल कार्य होगा, इसमें कितनी समस्या आएगी यह वह समझ नहीं पा रहे हैं। केवल राजनीतिक लाभ के लिए वह इस प्रकार का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने पूरे देश में एक नजर से एक समान काम किया है।
विज्ञापन


भाजपा आईटी और सोशल मीडिया विभाग ने की ‘शंखनाद’ कार्यशाला
भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को ‘शंखनाद’ का नाम दिया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल उपस्थित रहे। सभी नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि शंखनाद अभियान और सोशल मीडिया की कार्यपद्धति को लेकर तकनीकी जानकारी सोशल मीडिया उत्तर क्षेत्र प्रभारी अनूप कैपल्ली, हर्ष चतुर्वेदी और चेतन बरागटा ने दी। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी सुशील राठौर और आईटी प्रभारी अनिल डढवाल उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed