फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanjauli collage recived a 4800 addimission application

संजौली में कॉलेज में अब तक आए 4,800 आवेदन

Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
sanjauli collage recived a 4800 addimission  application
sanjauli collage recived a 4800 addimission application
दाखिला प्रक्रिया 14 अगस्त तक चलेगी, 17 अगस्त को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश के एकमात्र सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए अब तक 4800 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। अन्य डिग्री कॉलेजों में शिक्षा विभाग ने आवेदन की तिथि 23 अगस्त तक बढ़ा दी है लेकिन संजौली कॉलेज में आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त ही रखी है। संजौली कॉलेज 17 को पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा, आपत्तियां दर्ज करने के बाद 18 अगस्त को फाइनल मेरिट जारी होगी। 23 अगस्त तक फीस जमा होगी, खाली सीटों के लिए 24 अगस्त को दूसरी मेरिट जारी होगी, आवश्यकता पड़ने पर 28 अगस्त को तीसरी मेरिट जारी होगी। कला संकाय में बीए की 600 सीटें, मेडिकल और नॉन मेडिकल की 140-140 सीटों और बीकॉम की 80 सीटों के अलावा बी वॉक के दोनों कोर्स की 40-40 और बीबीए, बीसीए कोर्स की 40-40 सीटें भरी जाएंगी। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि यह एक मात्र सेंटर ऑफ एक्सिलेंस कॉलेज है। इसलिए कॉलेज प्रशासन ने सिर्फ 14 अगस्त तक ही ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर सबसे पहले अपनी प्रवेश मेरिट और प्रवेश प्रक्रिया समाप्त करने का शेड्यूल तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed