{"_id":"6299efffb3b7fb65805ec1cf","slug":"sangeet-chauhan-will-give-training-to-cambodia-national-para-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket: कंबोडिया की टीम को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे संगीत चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket: कंबोडिया की टीम को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे संगीत चौहान
Fri, 03 Jun 2022 04:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 03 Jun 2022 04:57 PM IST
सार
संगीत चौहान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मैच खेल चुके हैं। वह हिमाचल टीम के कप्तान भी रहे हैं। ट्राई सीरीज समेत अन्य चैंपियनशिप में वह भारत टीम की तरफ से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
कंबोडिया में संगीत चौहान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी के रूंझ के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संगीत चौहान ने वीरवार को कंबोडिया की नेशनल पैरा क्रिकेट टीम के कोच के रूप में पदभार संभाल लिया है। वह एक साल तक सेवाएं देंगे। उनका चयन पांच मई को कंबोडिया क्रिकेट फेडरेशन ने किया था।
विज्ञापन
अब तक उनकी उपलब्धियों को देखते हुए संगीत चौहान को मौका दिया गया। बताया जा रहा है कि वह देश के पहले ऐसे दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो अब अंतरराष्ट्रीय कोच बन गए हैं। वीरवार को उन्होंने कंबोडिया की राजधानी नामपेन्ह में कंबोडिया क्रिकेट फेडरेशन कार्यालय में फेडरेशन के अध्यक्ष सेन वित्या के सामने आधिकारिक तौर पर कंबोडिया नेशनल टीम के कोच पद को ग्रहण किया।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। फेडरेशन ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। चौहान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मैच खेल चुके हैं। वह हिमाचल टीम के कप्तान भी रहे हैं। ट्राई सीरीज समेत अन्य चैंपियनशिप में वह भारत टीम की तरफ से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन