फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   samples of the writings of owner of Janet Company sent to Forensic lab Junga in illegal drug sale case

अवैध दवा बिक्री मामला: जैनेट कंपनी के मालिक की लिखाई के नमूने फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजे

Sun, 13 Feb 2022 01:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Feb 2022 01:59 PM IST
सार

एसआईटी ने 100 करोड़ से अधिक की दवा के अवैध बिक्री मामले में मुख्य आरोपी जैनेट कंपनी के मालिक दिनेश बंसल की लिखाई के नमूने जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजे हैं। कुछ कागजात शिमला स्थित केंद्रीय परीक्षक प्रश्नास्पद प्रलेख की प्रयोगशाला में भी जांच के लिए भेजने की तैयारी हैं। 

विज्ञापन
samples of the writings of owner of Janet Company sent to Forensic lab Junga   in  illegal drug sale case
जांच(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 100 करोड़ से अधिक की दवा के अवैध बिक्री मामले में मुख्य आरोपी जैनेट कंपनी के मालिक दिनेश बंसल की लिखाई के नमूने जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजे हैं। कुछ कागजात शिमला स्थित केंद्रीय परीक्षक प्रश्नास्पद प्रलेख की प्रयोगशाला में भी जांच के लिए भेजने की तैयारी हैं। यह शिमला की वही लैब है, जहां चारा घोटाले से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई थी। 

विज्ञापन


अभी इस मामले की तह तक पहुंचा जा रहा है। कुछ और संदिग्ध आरोपियों से भी पूछताछ हो सकती है। कंपनी और मालिक की वित्तीय जांच और तेज हो गई है। संपत्ति अटैच करने के लिए यह मामला प्रवर्तन निदेशालय को भी सौंपने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों से मालूम हुआ है कि कंपनी के कर्मचारियों ने पूछताछ में पूरे मामले की सच्चाई उगल दी है, जिसके बाद एसआईटी ने यह कदम उठाया है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया है कि उनका मालिक बंसल दबाव डालकर फर्जी सप्लाई ऑर्डर तैयार करवाता था।
विज्ञापन


ऐसे ही कुछ ऑर्डर राजस्थान भेजे थे। अब मामले की परतें खुलने के बाद राजस्थान के सीकर के दवा विक्रेता डब्ल्यूबी मेडिकोज के मालिक की नए सिरे से तलाश की जा रही है। लंबे समय से वह फरार चल रहा है। जांच में सहयोग न करने के कारण उसे भी आरोपी बनाया जाना है। राज्य नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल यूनिट का एक दल डीएसपी दिनेश शर्मा की अगुवाई में पिछले दिनों सीकर गया था। दवा विक्रेता को दल के आने की पहले ही भनक लग गई थी और वह गच्चा देकर फरार हो गया था। उसे पूछताछ के लिए शिमला बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। उसे दो बार नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed