फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Samples of 83 medicines including 27 made in Himachal failed, see full list here

Drug Alert: हिमाचल में बनीं 27 सहित देश भर की 83 दवाओं के सैंपल फेल, यहां देखें लिस्ट

Tue, 13 Dec 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 09:28 PM IST
सार

प्रदेश में बनीं 27 समेत देशभर की 83 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। हिमाचल के कालाअंब की एक ही कंपनी निक्सी लैबोरेटरी के 14 सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण ऑर्गेनाइजेशन ने नवंबर के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई हैं। 

विज्ञापन
Samples of 83 medicines including 27 made in Himachal failed, see full list here
दवाओं के सैंपल फेल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बनीं 27 समेत देशभर की 83 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। हिमाचल के कालाअंब की एक ही कंपनी निक्सी लैबोरेटरी के 14 सैंपल फेल हुए हैं। ड्रग विभाग ने इस कंपनी का प्रोडक्ट लाइसेंस रद्द कर दिया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण ऑर्गेनाइजेशन ने नवंबर के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई हैं। इन दवाओं में जनरल एनेस्थीसिया, अल्सर, बुखार, संक्रमण, निमोनिया और बीपी की दवाएं शामिल हैं। नवंबर में देशभर में 1,487 दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें 83 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें सोलन के 12 और सिरमौर के 15 सैंपल शामिल हैं।

विज्ञापन


सोलन के बद्दी की एंज लाइफ साइंस की उच्च रक्तचाप की टेलमीसार्टन और बुखार के पैरासिटामोल, बद्दी की मोरपिन लैबोरेटरी की जिंक की कमी को दूर करने वाले जिरकोफाइन के दो सैंपल, सोलन के सीबी हेल्थकेयर की संक्रमण की दवा जेनमेक्स प्लस के दो सैंपल, बद्दी के मानपुरा स्थित अल्ट्रा ड्रग कंपनी की संक्रमण की सेफ्पोडॉक्सिम, झाड़माजरी की यूनिटेल फार्मुलेशन कंपनी की निमोनिया के सेफ्ट्रियक्सोने इंजेक्शन, झाड़माजरी की गोपाल लाइफ साइंस की बुखार की दवा पैरासिटामोल, बद्दी की हिल्लर लैब कंपनी की अल्सर की दवा रेबेप्राजोल, पांवटा की जी लैबोरेटरी की दौरे और दर्द की दवा गाबापेंटिन, बद्दी की हिल्लर लैबोरेटरी की जोड़ों की दर्द की टॉलपेरीसोन, झाड़माजरी स्थित स्कॉडेडिल फार्मा कंपनी की कब्ज की दवा बिसाकोडाइल और सिरमौर जिले के कालाअंब के ओगली स्थित कंपनी निक्सी लैबोरेटरी की जनरल एनेस्थीसिया की दवा प्रोपोफोल के सैंपल फेल हुए हैं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि जिन दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी किए हैं। स्टॉक बाजार से वापस लाने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed