{"_id":"dbdad536e7f920d46589b5d42590fc45","slug":"sample-taken-of-patanjali-products-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, 8 उत्पादों के लिए गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, 8 उत्पादों के लिए गए सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आटा नूडल्स में कीड़े और देसी घी में फंगस मिलने के बाद पतंजलि के शिमला के संजौली में बने गोदाम से विभाग के अधिकारियों ने आठ खाद्य उत्पादों के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन
फूड सेफ्टी ऑफिसर कम डेजेगनेटिड ऑफिसर स्टेट हेड क्वाटर अशोक मंगला की मौजूदगी में यह सैंपल वीरवार को भरे गए। अशोक मंगला ने बताया कि आठ सैंपलों को जांच के लिए शुक्रवार को कंडाघाट में बनी लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट चौदह दिन के अंदर उनके पास पहुंच जाएगी। यह सैंपल नूडल्स, देसी घी, औट्स, चोकोफलेक्स, मस्टर्ड ऑयल, धुली मूंगी और मैरी बिस्कुट के हैं। अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में गोदाम से 19 हजार 200 नूडल्स के पैकेट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कहा कि अगर यह सैंपल फेल एवं निर्धारित मानकों के अंदर सही नहीं पाए गए तो संबंधित वितरकों को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंगला ने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।